14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

22 जनवरी को राम मंदिर जरूर जाऊंगा, हरभजन सिंह का बड़ा ऐलान, कहा- जिसको जो करना है करें

Ram Mandir: अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के उद्घाटन से पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने बड़ा ऐलान किया है।

2 min read
Google source verification
 हरभजन सिंह का बड़ा ऐलान 22 जनवरी को राम मंदिर जरूर जाऊंगा

अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर का 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में उद्घाटन होने जा रहा है। इस दौरान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने को लेकर सियासी दलों के बीच उठापटक जारी हैं। ऐसे में पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने अयोध्या के राम मंदिर को लेकर बड़ा ऐलान किया है। कांग्रेस द्वारा राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर पूर्व क्रिकेटर ने निशाना साधा है।

जिसको जो करना है करें मैं राम मंदिर जरूर जाऊंगा

मीडिया से बात करते हुए आप के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने कहा, “22 जनवरी को मैं चाहूंगा कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम से जुड़ें। टीवी के माध्यम से हो या वहां जाकर, लोग राम लला का आर्शीवाद लें क्योंकि ये ऐतिहासिक दिन है। भगवान राम सभी के हैं और उनके जन्मस्थान पर मंदिर बन रहा है। यह बहुत बड़ी बात है। मैं अयोध्या जरूर जाऊंगा। मैं बहुत धार्मिक व्यक्ति हूं। मैं हर मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे में प्रार्थना करता हूं।

यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे दौर में ये मंदिर बन रहा

वहीं, राम मंदिर के उद्घाटन समारोह का न्यौता मिलने के बाद भी कांग्रेस की तरफ से शामिल न होने पर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे दौर में ये मंदिर बन रहा है इसलिए हम सभी को जाकर आशीर्वाद लेना चाहिए। कोई भी पार्टी जाए या न जाए मैं जरूर जाऊंगा।”

उन्होंने एक कदम आगे बढ़ते हुए यहां तक कहा, ''अगर किसी को मेरे राम मंदिर जाने से दिक्कत है, तो उन्हें जो करना है वो करे। मैं तो जरूर जाऊंगा।" आपको बता दें कि हरभजन ने अयोध्या में 22 जनवरी को हो रहे श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

22 जनवरी के बाद अयोध्या जाएंगे केजरीवाल का स्टैंड?

राम जन्म भूमि ट्रस्ट की ओर से उन्हें भी कार्यक्रम में शामिल होने के अरविंद केजरीवाल को भी न्यौता भेजा गया है। वहीं, इस मुद्दे पर दिल्ली केजरीवाल बहुत सधे हुए कदम रख रहे हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मेरे माता-पिता भी अयोध्या जाना चाहते हैं। राम जन्म भूमि ट्रस्ट की ओर से उन्हें केवल एक पत्र प्राप्त हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर वहां 22 जनवरी को एक आमंत्रण पर केवल एक या दो लोगों को जाने की इजाजत है। ऐसे में मैंने 22 जनवरी के बाद अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या जाने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें: अब बनवासी की तरह नहीं राजा की तरह अयोध्या में विराजेंगे प्रभु श्रीराम, जानिए पुरानी मूर्ति का क्या होगा?