24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IAS अधिकारी सोमनाथन मोदी सरकार में बने कैबिनेट सचिव, राजीव गौबा की लेंगे जगह

Cabinet Secretary: भारत सरकार के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 30 अगस्त 2024 से 2 साल के कार्यकाल के लिए कैबिनेट सचिव के रूप में टीवी सोमनाथन (TV Somanathan) की नियुक्ति को मंजूरी दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 11 Aug 2024, 7:52 AM IST

tv somanathan

TV Somanathan

Cabinet Secretary: वरिष्ठ IAS अधिकारी टीवी सोमनाथन (TV Somanathan) देश के अगले कैबिनेट सचिव होंगे। तमिलनाडु कैडर के 1987 बैच के अधिकारी सोमनाथन अभी वित्त और व्यय सचिव हैं। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (CCA) ने 30 अगस्त 2024 से दो साल के लिए उन्हें कैबिनेट सचिव पद पर नियुक्त करने को मंजूरी दी। वे पांच साल से कैबिनेट सचिव राजीव गौबा का स्थान लेंगे जो 30 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। तब तक सोमनाथन कैबिनेट सचिवालय में विशेष कार्याधिकारी (OSD) रहेंगे।

कौन हैं टीवी सोमनाथन (Who is TV Somanathan)

IAS टीवी सोमनाथन को उनकी प्रशासनिक क्षमता और अनुभव के लिए जाना जाता है। वे कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। इसमें सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उनकी नियुक्ति से सरकार को मजबूती मिलने की उम्मीद है। कैबिनेट सचिव का पद सरकार में बहुत महत्वपूर्ण होता है। टीवी सोमनाथन की नियुक्ति से सरकार को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। सोमनाथन ने 2015 से 2017 के बीच दो साल से अधिक समय तक प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव और अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्य किया।

ये भी पढ़ें: ट्रेनिंग के बाद 1389 अग्निवीर सेवा में शामिल, नौसेना प्रमुख ने कहा- ‘सभी के लिए गर्व की बात’