25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Agniveer: ट्रेनिंग के बाद 1389 अग्निवीर सेवा में शामिल, नौसेना प्रमुख ने कहा- ‘सभी के लिए गर्व की बात’

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 11 Aug 2024, 7:38 AM IST

Agniveer Recruitment

Agniveer: 214 महिलाओं सहित 1389 अग्निवीर सेना में शामिल हुए। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 16 हफ्तों के प्रशिक्षण के बाद ये सेना में शामिल हुए। एडमिरल त्रिपाठी ओडिशा के खुर्दा जिले के INS चिल्का में अग्निवीरों की नाइट पासिंग आउट परेड में मौजूद थे। नौसेना प्रमुख ने कहा कि अग्निवीर में शामिल होना सभी के लिए गर्व की बात है। 4 साल बाद अगर आप अपनी सेवा जारी न रखने का निर्णय लेते हैं, तो आप बाहर जा सकते हैं और समाज में उपलब्ध अन्य विकल्पों को चुन सकते हैं।

'युवाओं के लिए राष्ट्र सेवा करने का एक सुनहरा अवसर'

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं के लिए राष्ट्र सेवा करने का एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने कहा कि 214 महिलाओं सहित कुल 1,389 अग्निवीर 16 हफ्तों के प्रशिक्षण के बाद शुक्रवार को सेवा में शामिल हुए। अग्निवीर में शामिल होना सभी के लिए गर्व की बात है। चार साल बाद अगर आप अपनी सेवा जारी न रखने का निर्णय लेते हैं, तो आप बाहर जा सकते हैं। समाज में उपलब्ध अन्य विकल्पों को चुन सकते हैं। योजना से जुड़े विवादों को लेकर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अग्निवीर पर कोई विवाद नहीं है।

ये भी पढ़ें: कपल के साथ 1.53 करोड़ का घोटाला, पुलिस ने दिखाया करिश्मा, ऐसे बरामद किए 1.4Cr रुपये, बचने के लिए आप भी पढ़ें ये टिप्स