29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Updates : IMD का ऐलान 13 मार्च को दिल्ली रही सबसे गर्म, 14-15 मार्च को झमाझम बारिश का अलर्ट

Weather Updates IMD के अनुसार, इस सीजन में दिल्ली रविवार को सबसे गर्म रही है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, 14-15 मार्च को दिल्ली समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना है।

2 min read
Google source verification
imd.jpg

IMD का ऐलान 13 मार्च को दिल्ली रही सबसे गर्म, 14-15 मार्च को झमाझम बारिश का अलर्ट

Weather Alert मौसम लगातार अंगडाई ले रहा है। दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है। IMD कें अलर्ट के अनुसार, आने वाले तीन दिन दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने 14 मार्च को दिल्ली समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना व्यक्त की है। वहीं रविवार को दिल्ली में आसमान में बादल छाने का अनुमान बताया गया था पर दिल्ली में रविवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। आईएमडी के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से 14 मार्च तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश के साथ छींटे पड़ने की आशंका है।

13 मार्च को दिल्ली का तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा

आईएमडी ने बताया कि, अमूमन गर्मियों का मौसम 1 मार्च से शुरू होकर कर 30 मई तक रहता है। आईएमडी वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि, 34.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दिल्ली में इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया।

14-15 मार्च को पश्चिम हिमालय के कुछ हिस्सों में Snow Fall

मौसम के बारे में जानकारी देने वाली निजी क्षेत्र की संस्था स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटे में झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिम हिमालय में हल्की बारिश हो सकती है। 14 से 15 मार्च के बीच पश्चिम हिमालय के कुछ हिस्सों में हिमपात संभव है। अगले दो दिनों तक देश के उत्तर पश्चिमी और मध्य भागों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है और उसके बाद गिरावट आ सकती है।

जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों में हल्की बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में मौसम मुख्य रूप से साफ रहा। मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि, अगले 24 घंटों के दौरान मुख्य रूप से शुष्क मौसम के साथ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान (एमईटी) विभाग के एक अधिकारी ने कहा, जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान मुख्य रूप से शुष्क मौसम के साथ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। श्रीनगर में 5.8, पहलगाम में 1.2 और गुलमर्ग में माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। लद्दाख क्षेत्र के द्रास शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 5.6, कारगिल में माइनस 5 और लेह में माइनस 2 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में 14.8, कटरा में 14, बटोटे में 10.5, बनिहाल में 9.3 और भद्रवाह में 6.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

यह भी पढ़े - मौसम विभाग का Delhi NCR में पांच दिन झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें किस दिन से बदलेगा मौसम

Story Loader