17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Alert: फिर पलटेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी की आशंका, जानें अपने-अपने राज्यों का हाल

Weather Update: मौसम ने एकबार फिर पलटी मारी है। आज से अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार व अन्य राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर...

less than 1 minute read
Google source verification
IMD issues yellow alert for rain in Delhi-NCR

बारिश का अलर्ट

सर्दी की विदाई और फागुनी बयार के सीजन में मौसम अपना रंग दिखा रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने 17, 18 व 19 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में बर्फबारी की संभावना है, जबकि दिल्ली, बिहार और यूपी के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है।

हिमालयी इलाकों में बारिश व बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) 16 फरवरी से उत्तर भारत के हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करने वाला है। इसके चलते जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 17 फरवरी को बारिश और बर्फबारी (Snowfall in Kashmir) की प्रबल संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 17 से 18 फरवरी के दौरान हल्की से मध्यम बारिश (IMD Rain Alert) और बर्फबारी हो सकती है।

दिल्ली का बदल सकता है मिजाज

वहीं, आज यानी 17 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल सकता है। आज सामान्य से अधिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। 18 फरवरी को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है तथा मौसम फिर से साफ हो जाएगा।

पंजाब हरियाणा व यूपी में बारिश की संभावना

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और यूपी के कुछ इलाकों में 18 व 19 फरवरी को बारिश व आंधी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा।