30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मानसून पर IMD का अपडेट, इस वर्ष सामान्य मानसून की उम्मीद, किसानों के लिए है खुशखबर

IMD Monsoon Update मौसम विभाग ने आज देश में मानसून को लेकर नया अपडेट जारी किया है। IMD का अपडेट लोगों के लिए खुशखबरी लाया है। इस बार सामान्य मानसून रहने की उम्मीद है। किसानों के लिए इस वर्ष का मानसून खुशियां लेकर आएगा।

2 min read
Google source verification
monsoon_update.jpg

मानसून पर IMD का अपडेट, इस वर्ष सामान्य मानसून की उम्मीद, किसानों के लिए है खुशखबर

Monsoon Update मौसम विभाग ने भाविष्यवाणी की है कि, देश में इस वर्ष सामान्य मानसून की उम्मीद है। आईएमडी ने मंगलवार को कहा कि, देश में मानसून के समय सामान्य रूप से बारिश होगी। इस साल सामान्य या उससे अधिक बारिश होने की 67 प्रतिशत संभावना है। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में सचिव एम. रविचंद्रन ने कहा कि, दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान देश में सामान्य बारिश देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि लंबी अवधि के औसत से लगभग 96 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। सरकार के पूवार्नुमान से किसानों को राहत मिल सकती है क्योंकि सोमवार को निजी मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट ने जून और सितंबर के बीच मॉनसून सीजन के दौरान सामान्य से कम बारिश की भविष्यवाणी की है। जिसके लिए कमजोर अल नीनो घटना को जिम्मेदार ठहराया है।

IMD का मौसम अपडेट, खुशखबर लाया

मौसम विभाग ने आज एक बार फिर देश में मानसून को लेकर नया अपडेट जारी किया है। IMD का अपडेट लोगों के लिए खुशखबरी लाया है। विभाग के अनुसार, इस बार सामान्य मानसून रहने की उम्मीद है और अल नीनो की स्थिति के बावजूद इसका असर मानसून पर ज्यादा नहीं पड़ेगा।

इस साल 83.5 सेमी बारिश होने का पूर्वानुमान

IMD DGM डॉ मृत्युंजय महापात्रा ने कहाकि, जून-सितंबर के बीच पूरे भारत में सामान्य बारिश होने की संभावना है। सामान्यत: पूरे भारत में इस बीच औसतन 87 सेमी बारिश होती है लेकिन इस साल 83.5 सेमी होने का पूर्वानुमान है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में तापमान बढ़ेगा

IMD DGM डॉ मृत्युंजय महापात्रा ने कहाकि, ओडिशा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में तापमान बढ़ेगा और कुछ इलाकों में हीट वेव आ सकती है। दक्षिण, पूर्वी मध्य और उत्तर-पूर्व भारत में बारिश सामान्य से सामान्य से ऊपर और पश्चिम और पश्चिम मध्य भारत में बारिश सामान्य से सामान्य के नीचे रहने का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़े - Video : Weather Updates : दिल्ली एनसीआर में मौसम बदला, दो दिन झमाझम बारिश का मौसम अलर्ट

प्रभाव दूसरी छमाही में होगा महसूस

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम विज्ञान महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि, इस साल सामान्य मानसून की उम्मीद है। अल नीनो की स्थिति मानसून के मौसम के दौरान विकसित होने की संभावना है और इसका प्रभाव दूसरी छमाही में महसूस किया जा सकता है।

सभी अल नीनो साल खराब मानसून वाले नहीं होते साल

डॉ मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि, सभी अल नीनो साल खराब मानसून वाले साल नहीं होते हैं। इसलिए इस बार अल नीनो का ज्यादा असर नहीं होगा और सामान्य बारिश होगी।

आईएमडी अलर्ट, भारत में सामान्य वर्षा देखने को मिलेगी

आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम में भारत में सामान्य वर्षा देखने को मिलेगी। प्रायद्वीपीय क्षेत्र के कई हिस्सों यानी पूर्वी, पूर्वोत्तर क्षेत्रों और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य बारिश की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़े - Monsoon Update : मानसून की सटीक भविष्यवाणी करता है कानपुर का अनोखा जगन्नाथ मंदिर

यहां पर सामान्य से कम बारिश होने की संभावना

दूसरी ओर, दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों, पश्चिम और मध्य क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़े - Monsoon 2022: खुशखबर, इस साल 15 मई से आ रहा है मानसून, अंडमान में देगा दस्तक