12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन राज्यों में अगले 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली-UP सहित अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली एनसीआर में जहां ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है वहीं कई राज्यों में अगले 72 घंटों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
keral_rain.jpg

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में कोहरा का असर दिख रहा है। पहाड़ी राज्य हिमाचल और उत्तराखंड में एक तरफ जहां बर्फबारी हो रही है। वहीं दिल्ली, यूपी और बिहार में ठंड का असर दिखने लगा है। इसी बीच दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में अगले 72 घंटे यानी 5 नवंबर तक बारिश का अनुमान जताया है।

पिछले 24 घंटों में क्या हुआ

अपने ताजा अपडेट में मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों में केरल और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गयी है। वहीं यहां की कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हुई है। आइएमडी के मुताबिक, अगले कुछ दिन उत्तर भारत के राज्यों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है, वहीं दक्षिण के राज्यों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

दिल्ली में स्थिति चिंताजनक

आज गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में आसमान में बहुत ही ज्यादा धुंध थी। लोग सड़क के दूसरी तरफ की इमारतों को भी मुश्किल से देख पा रहे थे। सबसे डराने वाली बात यह है कि आज दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 999 तक पहुंच गया है। नोएडा के सेक्टर 62 में यह एक्यूआई 469 दर्ज किया गया। वायु की गुणवत्ता जांच करने वाली एक एजेंसी के मुताबिक, आज दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर एक्यूआई 500 के ऊपर ही रहा।

पहाड़ी इलाकों का ऐसा रहेगा मौसम का हाल

पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में मौसम का मिजाज बदल सा गया है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में 4 नवंबर तक तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटों के बीच उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है।