1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तर भारत में मौसम बदलेगा मिजाज, 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

आईएमडी के अनुसार 2 अप्रैल से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई राज्यों में मौसम बदलेगा। 3-4 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और मैदानी इलाकों (दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा) में बारिश, तेज हवाएं, गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Apr 01, 2026

भारी बारिश का अलर्ट (File Photo)

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई राज्यों के लिए अगले कुछ दिनों में मौसम को लेकर अहम चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, 2 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका व्यापक असर उत्तर भारत के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में देखने को मिलेगा।

उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज

आईएमडी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में 3 और 4 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना है। विभाग ने इन तारीखों के लिए विशेष ओलावृष्टि अलर्ट भी जारी किया है। उत्तराखंड में 3 से 6 अप्रैल के बीच कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी राज्यों में अलर्ट

मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम करवट लेने वाला है। दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 3 और 4 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। इस दौरान 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

यूपी-बिहार में कब होगी बारिश?

आईएमडी के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 और 4 अप्रैल को बारिश की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4 और 5 अप्रैल को छिटपुट बारिश होगी। बिहार में 6 और 7 अप्रैल को गरज-चमक, बारिश और तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) का अनुमान है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान का खतरा

राजस्थान में 1 अप्रैल को पूर्वी हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा 3, 4 और 6 अप्रैल को पूरे राज्य में मौसम खराब रह सकता है। 6 और 7 अप्रैल को बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। वहीं मध्य प्रदेश में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। खासतौर पर 2 अप्रैल को पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज हवाएं चल सकती हैं।

छत्तीसगढ़ में तेज हवाएं और ओलावृष्टि का खतरा

छत्तीसगढ़ में 1 और 2 अप्रैल को 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज और संभावित रूप से नुकसानदायक हवाएं चल सकती हैं। साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।