
India China Relations 2026 (Image: Gemini)
India China Relations 2026: भारत और चीन के बीच संबंधों को लेकर एक बार फिर सकारात्मक संकेत देखने को मिल रहे हैं। मुंबई में चीन के वाणिज्य दूत किन जिए (Qin Jie) ने कहा है कि दोनों देशों के रिश्ते सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और आने वाले समय में इनमें और सुधार की उम्मीद है।
किन जिए ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारत और चीन के बीच संबंध दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में दोनों देशों के नेताओं की दो बार मुलाकात हो चुकी है, जिससे रिश्तों को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा, ''भारत-चीन संबंध सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और भविष्य को लेकर हम आशावादी हैं।''
किन जिए ने इस साल भारत में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन को भी अहम बताया है। उनके मुताबिक, यह मंच दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने और संबंधों को मजबूत करने का एक बड़ा अवसर साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस साल BRICS शिखर सम्मेलन भारत में होगा, जबकि अगले साल चीन इसकी मेजबानी करेगा, जिससे दोनों देशों के बीच संवाद और सहयोग को नई गति मिलेगी।
हाल ही में चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने भी भारत और चीन के बीच सहयोग बढ़ाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि दोनों देशों को BRICS की अध्यक्षता के दौरान एक-दूसरे का समर्थन करना चाहिए। वांग यी ने यह भी कहा कि भारत और चीन मिलकर ‘ग्लोबल साउथ’ के देशों के लिए नई उम्मीद बन सकते हैं और वैश्विक मंच पर स्थिरता ला सकते हैं।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव, खासकर पश्चिम एशिया में, तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे माहौल में भारत और चीन जैसे बड़े देशों के रिश्तों पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि दोनों देश सहयोग की दिशा में आगे बढ़ते हैं, तो इसका सकारात्मक असर क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता पर पड़ सकता है।
Published on:
01 Apr 2026 04:27 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
