30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD Rain Forecast : कब तक जारी रहेगा बारिश का कहर, जानिए क्या है मौसम विभाग की भविष्यवाणी

IMD Monsoon Rain Alert : देशभर में मानसून सक्रिय है। कई राज्य बारिश के कहर से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। आइए जानते हैं कब तक होगी आफत की बारिश? क्या है मौसम विभाग की भविष्यवाणी?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Giriraj Sharma

•

Updated: 10 Jul 2023, 3:49 PM IST

IMD Rain Forecast for next 7 days

IMD Rain Forecast for next 7 days

IMD Monsoon rain forecast : देशभर में मानसून सक्रिय है। आसमान से पानी नहीं आफत बरस रही है। कई राज्य बारिश के कहर से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का बुरा हाल है। सड़कें दरिया बन चुकी हैं। यहां बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश, पंजाब, गुरुग्राम, जम्मू कश्मीर में भी भरी बारिश के चलते हालात खराब हो चले हैं। जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक में मौसम का हालकमोबेश एक जैसा है। कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो चला है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) की अगले एक हफ्ते की मौसम की भविष्यवाणी ने चिंता और बढ़ा दी है। IMD Forecast के मुताबिक मौसम ऐसा ही रहने की आशंका है। आइए जानते हैं कहां कैसा रहेगा मौसम?


दिल्ली : अगले एक हफ्ते जमकर बारिश होने की उम्मीद

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में अगले एक सप्ताह ऐसे ही जमकर बारिश होने की उम्मीद है। दिल्ली में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली पर अगले तीन दिन (72 घंटे) बहुत भारी पड़ने की आशंका है। RWFC नई दिल्ली के अलर्ट में बताया गया है कि 15 जुलाई तक दिल्ली में इसी तरह जोरदार बारिश होने की संभावना है।


उत्तराखंड : बारिश का रेड अलर्ट

भारी बारिश के चलते उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी हो चुका है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 15 जुलाई तक कुछ जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है।


पंजाब-हरियाणा, गुरुग्राम : हलकी बारिश जारी रहेगी

पंजाब, हरियाणा और गुरुग्राम में लगातार बारिश हो यही है। तीनों जगहो पर मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। IMD Forecast के अनुसार 13 जुलाई तक दोनों राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।


जम्मू-कश्मीर और लद्दाख : बारिश का सिलसिला जारी रहेगा

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्सों में बीते चार दिन से लगातर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 13 जुलाई तक ऐसी ही स्थिति रहेगी। जम्मू-कश्मीर में बेमौसम बर्फबारी होने की वजह से भी जन-जीवन अस्त-व्यस्त हुआ है।


बारिश संबंधी अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें-

---------------------------------------------------

कुदरत का तांडव: तिनके की तरह बह गए घर-कारें, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

उत्तर भारत में बारिश का तांडव, उफान पर नदियां तो सड़कें बनीं समंदर, 22 की मौत, अलर्ट पर सेना

दिल्ली में बाढ़ का खतरा! केजरीवाल सरकार ने जारी की गाईडलाइन्स

हरियाणा से छोड़ा पानी, लगातार बारिश से उफान पर पहुंची यमुना, जानें कितने खतरे में खड़ी दिल्ली?

---------------------------------------------------

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग