6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: जून में नहीं सताएगी गर्मी, दिल्ली-UP में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Weather Update in Delhi-UP: रविवार की शुरुआत दिल्ली में बारिश के साथ हुई। मौसम विभाग के मुताबिक देश की राजधानी में पूरे जून लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई गई है। इस दौरान मौसम में क्या उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इस बारे में भी जानकारी दी गयी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 4 Jun 2023, 12:11 PM IST

imd_2.jpg

weather update in Delhi-UP: देश की राजधानी दिल्ली और NCR में मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। मई की भयंकर गर्मी झेलने के बाद अब जून की शुरुआत लोगों के लिए राहत भरी रही है। दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में खूब बारिश देखने को मिल रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट आई है।जिससे लोगों और पशुओं को काफी राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज रविवार, 4 जून को भी बारिश और बूंदाबांदी का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, दिल्ली में सफदरजंग, लोदी रोड, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आयानगर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बहादुरगढ़, गाजियाबाद और आस-पास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।


पूरे जून ऐसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, आंधी-बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत का अधिकतम तापमान 6 जून तक 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में गरज और बारिश की संभावना व्यक्त की है। कई जगहों पर यह भी संभावना जताई गई है कि पूरे जून के दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

इसके बाद 5 जून को भी एक दो या जगहों पर आंधी अधिकतम तापमान में मामूली बढ़त देखी जा सकती है। 5-6 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। राजस्थान में भी मौसम सुहावना बना हुआ है, दिन में थोड़ी गर्मी बनी रहेगी लेकिन शाम ढ़लते-ढ़लते तेज हवा चलेगी, और इस दौरान बारिश होने की भी संभावना है।

जून में क्यों नहीं पड़ रही गर्मी, जानें वजह

मौसम वैज्ञानिकों के की माने तो उत्तरी मैदानी इलाकों में हुए हलचल की वजह से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हो रही है। जिसकी वजह से गर्मी एवं लू से राहत है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान 35 सेल्सियस से अधिक नहीं पहुंचेगा। लोगों को इस दौरान घूमने-फिरने का समय मिल पाएगा क्यूंकि अधिकतर राज्यों की स्कूल में गर्मी की छुट्टियां चल रही है, तो बच्चों को भी खेलने कूदने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।