
Weather News- राजस्थान के मौसम को लेकर आ रहा है बड़ा अपडेट, जानिए कब बदलेगा मौसम
Weather Updates मौसम में लगातार परिवर्तन आ रहा है। ठंड धीरे—धीरे जा रही है। पर अभी फरवरी का महीना है। और दिन का तापमान जिस तेजी बढ़ रहा है, वह सभी को चिंतित कर दे रहा है। दिल्ली में शनिवार 18 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, रविवार, 19 फरवरी को दिल्ली के तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। आईएमडी का कहना है कि, अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। गर्मी में इजाफा होने के साथ ही दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ना शुरू हो गया है। आईएमडी ने इस अलर्ट जारी किया है कि, कुछ राज्यों में कल का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह जानकार आप चौंक जाएंगे कि, IMD ने भविष्यवाणी की है कि, गुजरात के भुज जिले में फरवरी में तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। भुज में फरवरी माह का अब तक अधिकतम तापमान 28 फरवरी 1953 को 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बताया जा रहा है कि, इस बार देश में भंयकर गर्मी पड़ेगी।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 5 दिन झमाझम बारिश का पूर्वानुमान
पर मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी राज्यों का हाल इससे उलट है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश के कुछ राज्यों में अगले 5 दिनों झमाझम बारिश का पूर्वानुमान है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिरगिट और मुजफ्फराबाद रेंज में 18 से 21 फरवरी तक हल्की बारिश होगी। कुछ इलाकों में 19 और 20 फरवरी को बर्फबारी होगी। हिमाचल प्रदेश में 19—2 फरवरी तीन दिन बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में 20 और 21 फरवरी को बारिश और कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इस वजह से यूपी और एनसीआर में तापमान कुछ गिर सकता है।
मौसम विभाग का ताजा अपडेट देखें
मौसम विभाग का ताजा अपडेट है कि, अंडमान निकोबार में आने वाले 5 दिन अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है। आईएमडी ने बताया कि, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक में अगले 2 दिनों अधिकतम तापमान 37 से 19 के बीच रहने की संभावना है। हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान में कोहरा की संभावना है।
Updated on:
18 Feb 2023 07:21 pm
Published on:
18 Feb 2023 07:20 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
