22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

IMD Weather Alert: 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना, तेज आंधी भी चलेगी

IMD ने 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की। हिमाचल में 66 मौतें, जम्मू में फ्लैश फ्लड से 23 की जान गई, असम में ब्रह्मपुत्र का जलस्तर बढ़ा। जानें किन राज्यों में ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी हुआ।
2 min read
Google source verification
भारी बारिश, फोटो सोर्स- पत्रिका

भारी बारिश, फोटो सोर्स- पत्रिका

Heavy Rain in 18 states: देश के कई हिस्सों में मानसून एकबार फिर एक्टिव हुआ है। मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, बिहार, यूपी, हरियाणा, पंजाब और एमपी सहित 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताते हुए चेतावनी जारी की है। इस दौरान तेज आंधी चलने की बात भी कही है। भारतीय मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन को लेकर चेतावनी भी है और नदी नालों से दूर रहने की अपील की है।

भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि औसत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति के पास है। निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर हरियाणा और उसके आसपास के ऊपरी इलाकों में हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने तटीय इलाकों के मछुआरों के लिए भी अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 22 से 25 जुलाई तक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के तटीय इलाकों में तेज हवाओं के कारण समुद्र में जाने पर रोक लगाई है।

हिमाचल के तीन जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद

हिमाचल के सभी जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। इसे देखते हुए मंडी, कांगड़ा और सिरमौर जिलों के सभी स्कूल और कॉलेज बंद करने के आदेश दिए गए हैं। प्रदेश में भारी बारिश से जुड़े हादसों में अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है।

जम्मू में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही

जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिले में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही हुई है। बारिश से जुड़े हादसों में अब तक जम्मू संभाग में 23 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 7 लोग अब भी लापता हैं। पुंछ में अब तक 17 लोगों की मौत हुई और 6 लोग लापता हैं। राजौरी में तीन लोगों की मौत हुई और एक व्यक्ति लापता हैं। डोडा में भी तीन लोगों की मौत हुई है।

असम में ब्रह्मपुत्र मचा रहा हाहाकार

पूर्वोत्तर राज्य असम में भारी बारिश का दौर जारी है। इस वजह से ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। राज्य के कई जिले बाढ़ के चपेट में है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए भी राज्य में बारिश का यलो अलर्ट है।

मौसम विभाग ने आज इन राज्यो के लिए ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया

भारतीय मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाके, गोवा और महाराष्ट्र के मध्य इलाके के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तराखंड, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, दिल्ली, यूपी, बिहार, असम, मेघालय और सिक्किम में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।