9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में किया गया शिफ्ट, जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने की मुलाकात

JP Nadda-Jitendra Singh Hold Talks With Sonam Wangchuk: अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने मुलाकात की।
2 min read
Google source verification
Delhi High Court Dismisses PIL Against Sonam Wangchuk's Removal

Delhi High Court Dismisses PIL Against Sonam Wangchuk's Removal : जंतर-मंतर से हटाए जाने पर सोनम वांगचुक को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने याचिका ठुकराई (फोटो सोर्स: ANI)

Sonam Wangchuk hunger strike: नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के चलते अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से बातचीत की पहल मोदी सरकार ने की है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में उनसे मुलाकात की है। बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने उनसे मुलाकात की।

28 जून से भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 28 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। वह कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। उनकी प्रमुख मांग शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने की है। इसके तहत वह NEET समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के कथित पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। साथ ही, छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सरकार से जवाबदेही तय करने की भी मांग उठा रहे हैं।

सीजेपी के प्रदर्शन का आज 33वां दिन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का आज 33वां दिन है। मंगलवार की रात हजारों प्रदर्शनकारी यहां डटे रहे। इसमें संसद मार्च के दौरान पुलिस की लाठी और आंसू गैस के गोले झेलने वाले प्रदर्शनकारी भी शामिल थे। संसद मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए सभी प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रिहा कर दिया है, जिसके बाद पुलिस हेड क्वार्टर के बाहर चल रहा धरना समाप्त कर दिया गया है।

उधर, दिल्ली में संसद भवन के आसपास सुरक्षा फिर से बढ़ा दी गई है। प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।

आज कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ देश व्यापारी प्रदर्शन की तैयारी की है। इसी क्रम में भाजपा आज कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष ने पीएम आवास के बाहर धरना दिया। पीएम आवास के बाहर ऐसा धरना संभवतः पहली बार हुआ है।

सौरव दास का व्हाट्सएप अकाउंट ब्लॉक

सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने दावा किया कि उनका व्हाट्सएप अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सवाल उठाते हुए लिखा, 'मेरा व्हाट्सएप अकाउंट बंद कर दिया गया है। क्या @WhatsApp मुझे इसकी वजह बता सकता है और यह भी स्पष्ट कर सकता है कि यह कार्रवाई किसके कहने पर की गई?'

सौरव दास का व्हाट्सएप अकाउंट ऐसे समय में ब्लॉक हुआ है, जब CJP भारत की शिक्षा व्यवस्था और NEET से जुड़े मुद्दों को लेकर अभियान चला रही है। यह मामला फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग

Youth Protest