11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Alert! राजस्थान में 40 पार तापमान तो रतलाम में लू जैसे हालात, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Alert: आईएमडी के मुताबिक अगले चार-पांच दिन में मध्य भारत और आंतरिक महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस और गुजरात में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का अनुमान है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Mar 26, 2025

File Image

Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में मार्च में ही पारा चढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले तीन-चार दिन के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में दिन के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत के कई स्थानों पर अगले चार दिन के दौरान अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी के आसार हैं।

2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा तापमान

आईएमडी के मुताबिक अगले चार-पांच दिन में मध्य भारत और आंतरिक महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस और गुजरात में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का अनुमान है। इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।

राजस्थान : कई शहरों में पारा 40 के पार

राजस्थान के कई शहरों में अधिकतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। जोधपुर और बाड़मेर सहित कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। वहीं कई स्थानों पर गर्म हवाएं चलना शुरू हो गई हैं।

मध्य प्रदेश: रतलाम में लू जैसे हालात

मध्यप्रदेश के रतलाम में मंगलवार को पारा 40 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक है। इससे लू जैसे हालात पैदा हो गए। प्रदेश में कुछ स्थानों पर तापमान 39 डिग्री के आसपास है। बुधवार से कुछ स्थानों पर लू के हालात हो सकते हैं।

छत्तीसगढ़ : आज शुष्क रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ में भी पारा चढऩे का सिलसिला जारी है। कई शहरों में तापमान 40 के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री बढ़ने के आसार हैं।

बिहार में बदल रहा मौसम

दरअसल, बिहार में मौसम करवट बदल रहा है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में अगले तीन दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में भी 1 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें- Heatwave Alert: देशवासियों पर पड़ने वाली है दोहरी मार, बढ़ेगी बिजली की खपत, उधर गर्मी भी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार

हिमाचल में गिरेगा तापमान

मंगलवार से हिमाचल प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) दोबारा एक्टिव हो रहा है। इससे चंबा और लाहौल स्पीति जिले के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में आज हल्का हिमपात हो सकता है।