29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JK :अगले पांच दिनों में बारिश, हिमपात के भी आसार

IMD Weather Forecast :केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में अगले पांच दिनों में मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होने के आसार हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 12 Oct 2023, 3:59 PM IST

kashmir.jpg

Imd weather forecast :केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में अगले पांच दिनों में मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर में 14 से 18 अक्टूबर तक व्यापक रूप से रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचे इलाकों में हिमपात होने के अनुमान हैं, जिससे पूरे प्रदेश में तापमान में भारी गिरावट आने के आसार हैं।

जम्मू कश्मीर में फिलहाल मौसम साफ है और तेज धूप निकली हुई है। राजधानी श्रीनगर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर में पर्यटन स्थल पहलगाम का तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा, कोकेरनाग का तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस और उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट का 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

मौसम विभाग ने किसानों को 14-18 अक्टूबर तक फसलों की कटाई स्थगित करने की सलाह भी जारी की है। शुक्रवार शाम तक मौसम आंशिक रूप से बदलने के अनुमान हैं और जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर रात में ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश या हिमपात होने के आसार हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग