11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन राज्यों में भारी बारिश मचाएगी तांडव, बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात

IMD Yellow Alert : दक्षिण पश्चिम मानसून ने एक बार फिर से अपनी गति पकड़ ली है। मानसून ने अपनी वापसी से पहले कई राज्यों को भिगोना शुरू कर दिया है। देश के कई इलाकों में तीन दिनों तक झमाझम बारिश की संभावना जताई जा रही है।

3 min read
Google source verification
imd-alert43543.jpg

rain in mp

IMD Yellow Alert : दक्षिण पश्चिम मानसून ने एक बार फिर से अपनी गति पकड़ ली है। मानसून ने अपनी वापसी से पहले कई राज्यों को भिगोना शुरू कर दिया है। देश के कई इलाकों में तीन दिनों तक झमाझम बारिश की संभावना जताई जा रही है। अगस्त में गति कम हो गई थी लेकिन सिंतबर में मानसून ने पूरी रफ्तार पकड़ ली है। 1 जून से 7 सितंबर 2023 तक मध्य प्रदेश में सामान्य से 17, दिल्ली में 6, उत्तर प्रदेश में 20, महाराष्ट्र में 13 और बिहार में सामान्य से 27 फीसदी कम बारिश हुई है।

भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश होने जा रही है। मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात बारिश का यह दौर तीन दिनों तक चलेगा। वहीं हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बारिश के बाद भूस्खलन हो गया है। इसके कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 5 बंद कर दिया गया है। 1 जून से 7 सितंबर 2023 तक सबसे ज्यादा बारिश हिमाचल प्रदेश में हुई है। यहां सामान्य से 26 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। राजस्थान में पांच और गुजरात में आठ फीसदी अधिक बारिश हुई है।

दिल्ली में दो दिन बारिश
G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली में मौसम सुहाना रहेगा। भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना है। G-20 शिखर सम्मेलन के बीच मौसम की निगरानी के लिए मौसम विभाग ने प्रगति मैदान के पास ऑटोमेटेड वेदर स्टेशन स्थापित किया है।

यूपी के 24 जिलों में बारिश
भारतीय मौसम विभाग के लखनऊ मौसम केंद्र ने बताया है कि उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र ललितपुर, झांसी, हमीरपुर, महोबा, बांदा, फतेहपुर समेत 24 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया। इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर, रायबरेली, अमेठी, लखनऊ समेत अन्य जगह मध्यम बारिश हो सकती है।


गुजरात के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने गुजरात में आठ सितंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। वर्षा के इस मौसम में आप सभी लोगों से आग्रह है कि कच्चे एवं भारी जल भराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।सावधान रहें, सुरक्षित रहें।


मध्यप्रदेश के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आठ सितंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। वर्षा के इस मौसम में आप सभी लोगों से आग्रह है कि कच्चे एवं भारी जल भराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। अपने आस पास के लोगों को भी जागरूक करें। सावधान और सुरक्षित रहें।


मध्य महाराष्ट्र के लिए अलर्ट

मध्य महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में आठ सितंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। वर्षा के इस मौसम में आप सभी लोगों से आग्रह है कि कच्चे एवं भारी जल भराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। सावधान और सुरक्षित रहें !