बसपा ने दिया था चुनाव लड़ने का संकेत
हालांकि एंकर के पूछने पर कि क्या वह फिर से कांग्रेस में शामिल होने का विचार कर रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा था कि उन्हें बहनजी ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयारी करने के निर्देश दे रखे हैं, फिर भी चाहे जो हो जाए मुझे लोकसभा चुनाव तो हर हाल में लड़ना है।
उनका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से सियासी गलियारों में उनका फिर से पाला बदलने की चर्चा तेज हो गई हैं। अब बसपा से निष्कासित किए जाने के बाद से इमरान मसूद ने अभी चुप्पी साध रखी है। उनका कहना है कि वह जल्दी अपना पक्ष बताएंगे। लोगों से सलाह लेने के बाद ही कोई फैसला लूंगा। इससे कयास लगाए जा रहा है कि वह फिर कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं।