
bihar congress
Bihar Congress Lok Sabha Seat: बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं और यहां की सभी 40 सीटों पर NDA और INDIA दोनों गठबंधन जीत का दावा कर रही है। NDA ने सीट शेयरिंग का फार्मूला लगभग तय कर लिया है और अब बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में कम से कम 9 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है।
चार-पांच सीट पर सीमित करने का हो रहा था विचार
बिहार कांग्रेस के चीफ अखिलेश सिंह ने यह दावा तब किया जब बिहार में उनके गठबंधन में शामिल दो बड़े दल राजद और जदयू कांग्रेस पार्टी को चार-पांच सीटों पर सीमित करने पर विचार कर रहे हैं। अखिलेश सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा- "आप कैसे कल्पना कर सकते हैं कि कांग्रेस 2019 से कम सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हमारे नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद पार्टी और मजबूत होकर उभरी है। उन्हीं से नेतृत्व में हमने कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश जैसे दो महत्वपूर्ण राज्यों को भाजपा से छीन लिया था।"
2019 में क्या हुआ था
2019 में Congress, RJD, RLSP, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा, विकासशील इंसान पार्टी और सीपीआई (ML) ने गठबंधन किया था। जिसके तहत कांग्रेस ने नौ सीटों पर चुनाव लड़ा था और केवल एक पर जीत हासिल की थी। राजद जैसी बड़ी पार्टी को उस चुनाव में जीरो सीट मिली। क्योंकि एनडीए ने 39 सीटें जीतीं, तब जेडीयू भी भाजपा के साथ थी। 2019 में RJD 19, Congress 9, RLSP 5, HAM 3, VIP 3 और एक सीट पर CPI (M) चुनाव लड़ी थी।
क्या है NDA का सीट शेयरिंग फार्मूला
बिहार में बीजेपी के साथ अब कोई बड़ी पार्टी नहीं है। इसलिए पार्टी बिहार की 40 सीटों में से 30-31 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्लान बना रही है। चिराग पासवान और पशुपति पारस गुट को मिलाकर 6 सीटें दी जा सकती हैं। अन्य सहयोगी दलों को एक-एक सीट पर चुनाव लड़ने का मौका मिल सकता है जिसमें उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी जैसे नेता शामिल हैं।
पिछली बार जब नीतीश कुमार की पार्टी जदयू NDA का हिस्सा थी तब बीजेपी और जदयू ने 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ा था और लोकजनशक्ति पार्टी 6 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। भाजपा की प्रचंड लहर में उस वक्त nda ने विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ कर दिया था। उस वक्त राजद को बिहार में एक भी सीट नहीं मिली थी। भाजपा और लोजपा ने सभी 23 सीटों पर जीत दर्ज किया वहीं जदयू को 17 में से 16 पर जीत नसीब हुई थी।
Published on:
08 Sept 2023 05:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
