
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी (Photo-ANI)
Parliament Monsoon Session: लोकसभा में सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हुई। इस दौरान कई नेताओं ने अपनी अपनी बात रखी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर बयान दिया। राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य और साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि 6-7 मई 2025 की रात हमारी सेना ने एक ऐतिहासिक ऑपरेशन को अंजाम दिया। चर्चा के दौरान कई विपक्ष नेताओं ने सरकार पर हमला बोलते हुए जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर सवाल पूछे है।
सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, "अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने खड़े होते ही आपकी लंबाई 5 फीट और सीना 56 इंच से 36 इंच का हो जाता है। आप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से इतना क्यों करते है। दरअसल डोनाल्ड ट्रंप कई बार दोहरा चुका है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाया था। इसके बाद से विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमला बोल रही है। विपक्ष का कहना है कि पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति से इतना क्यों डरते है। दबाव में आकर उन्होंने सीजफायर का ऐलान क्यों किया।
विपक्ष की ओर से पहले वक्ता कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी की सच्चाई सदन में आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की और विदेश नीति की आनी चाहिए। रक्षा मंत्री ने आज सदन में बहुत सी जानकारी दी है। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि पहलगाम के बैसरन में आतंकी कैसे घुसे।
केंद्र पर तीखा हमला करते हुए सदन में कांग्रेस के उपनेता ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को पहलगाम हमले की वजह बनी चूक की ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए। गोगोई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 26 बार इस दावे पर भी सरकार की आलोचना की कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम के लिए व्यापार का इस्तेमाल किया और पूछा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसके सामने आत्मसमर्पण किया। गोगोई ने कहा कि प्रधानमंत्री उरी और पुलवामा हमले के बाद कहते रहे थे कि हमने घर में घुसकर मारा और हमने आतंकी ढाँचे को नष्ट कर दिया और अब भी वही बयान दे रहे हैं।
Updated on:
28 Jul 2025, 5:07 PM IST
Published on:
28 Jul 2025, 5:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.