
हिमाचल के CM सुखविंदर सुक्खू
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में आर्थिक संकट के बीच सुक्खू सरकार के पास योजनाओं को चलाने के लिए पैसे नहीं है। अब प्रदेश सरकार ने इसके लिए मंदिरों से चंदा मांगा है। वहीं इस पर बीजेपी ने सुक्खू सरकार के इस कदम की निंदा की है। बीजेपी ने इसे चौंकाने वाला भी बताया है।
29 जनवरी को राज्य सरकार की ओर से एक अधिसूचना जारी की गई थी। इसमें राज्य द्वारा संचालित धर्मार्थ गतिविधियों और कल्याणकारी योजनाओं के लिए योगदान मांगा। सरकार ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय और मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना के लिए चंदा की मांग की थी।
बीजेपी ने प्रदेश सरकार के इस कदम की आलोचना की है। वहीं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर मंदिरों से पैसे लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें मंदिर ट्रस्टों से धनराशि जल्द से जल्द भेजने का आग्रह किया गया है। यह चौंकाने वाला और दुर्भाग्यपूर्ण है।
पूर्व सीएम ने कहा कि एक ओर कांग्रेस के नेता सनातन धर्म और उसके अनुयायियों का अपमान करते हैं और दूसरी ओर वे मंदिर के दान का उपयोग अपनी नीतियों के वित्तपोषण के लिए करना चाहते है। यह निर्णय विचित्र है और इसका सभी को विरोध करना चाहिए।
पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के बयान पर राज्य की कांग्रेस सरकार ने पलटवार किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि दान केवल मंदिरों से नहीं बल्कि आम जनता से मांगा गया है। हमारी सरकार अच्छे उद्देश्य के लिए योजनाएं चला रही है। असहाय बच्चों के लिए, उनकी शिक्षा का समर्थन करने के लिए और उन्हें बेहतर जीवन देने के लिए योजनाएं चला रही है। यह केवल मंदिरों के बारे में नहीं है। हम उन सभी लोगों से आह्वान कर रहे हैं जो बच्चों के कल्याण के लिए कुछ राशि दान कर सकते हैं। कंगना के बयान का देखें वीडियो...
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि बीजेपी इस तरह की बातों को तोड़ मरोड़ के पेश कर रही है। बीजेपी फालतू की बातें कर रही हैं। मामला केवल मंदिरों का नहीं है लोगों को पता है यह किस कारण किया जा रहा है।
बता दें कि कुल्लु जिले में करीब 24 घंटे से लगातार बारिश होने के बाद शुक्रवार को भूस्खलन हुआ। वहीं एएनआई ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें कार कीचड़ से भरे पानी में आधी डूबी हुई नजर आ रही है। अगस्त 2024 में ही कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में बादल फटने से आई बाढ़ में 30 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
Published on:
28 Feb 2025 05:20 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
