स्वीडन बेस्ड Truecaller भारत समेत कई देशों में काफी पॉपुलर है। Truecaller ऐप आपको उन कॉलर के नाम बताता है, जिनके नंबर आपकी कॉन्टैक्ट बुक में सेव नहीं होते हैं। उदाहरण के तौर पर समझें तो अगर कोई अनजान नंबर से कॉल आ रहा है तो Truecaller App उस शख्स का नाम मोबाइल स्क्रीन पर दिखाता है।