2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Covid-19 Update: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3.37 लाख नए मामले, ओमिक्रॉन केस 10 हजार पार

Covid-19 Update: देश में तीसरी लहर का विकराल रूप सामने आ रहा है। तीसरी लहर का हब दिल्ली और महाराष्ट्र में कोरोना के मामले डराने वाले हैं। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 3,37,704 नए मामले सामने आए हैं। ओमिक्रॉन के कुल मामले 10,050 हो गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Arsh Verma

•

Updated: 23 Jan 2022, 10:42 AM IST

corona

जिले भर में बीते 14 दिन में मिले करीब साढ़े सात हजार आईएलआई मरीज

COVID-19 Update: देश में पिछले तीन दिनों से कोरोना वायरस के दैनिक मामले 3 लाख से ज्‍यादा आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 3,37,704 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि कल के मुकाबले कोरोना के मामलों में कमी दर्ज की गई है। कल रात तक कोरोना के 3,47,254 मामले दर्ज किए गए थे. साथ ही देश में ओमिक्रॉन (Omicron) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। देश में ओमिक्रॉन के कुल मामले 10,050 हो गए हैं। कल के मुकाबले ओमिक्रॉन के मामलों में 3.69 फीसद की बढोतरी दर्ज की गई है। देश में बीते 24 घंटे में एक्टिव केस बढ़कर के 21,13,365 हो गए हैं। एक्टिव केस कुल मामलों का 5.43 फीसद तक पहुंच गए हैं और रिकवरी रेट 93.31 फीसद तक पहुंच गई है।

महाराष्ट्र में कोरोना का हाल:
महाराष्ट्र में कोरोना केसों में आज मामूली कमी देखी गई है। आज महाराष्ट्र में कोरोना के 46393 नए केस सामने आए। जबकि 30795 लोग ठीक हुए। वहीं, प्रदेश में कोरोना से 48 मौतें दर्ज हुई हैं। प्रदेश में ओमिक्रॉन के 416 नए मरीज सामने आए हैं। शुक्रवार को प्रदेश में कोविड-19 के 48,270 नए मामले सामने आये थे जिनमें ओमीक्रोन के 144 मामले शामिल थे और 52 लोगों की कोरोना से मौत दर्ज हुई थी। प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 279930 हो गई है।

दिल्ली में कोरोना का हाल:
राजधानी दिल्ली में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। यहां शनिवार को 11,486 कोरोना संक्रमण के नए मामले आए, जो शुक्रवार को आए आंकड़ों से ज्यादा हैं। इतना ही नहीं बीते 24 घंटे के दौरान 45 मरीजों की मौत हो गई, पिछले साल 5 जून के बाद सबसे ज्यादा मौतें हैं।

पिछले साल 5 जून को कोरोना से 48 मौतें दर्ज हुई थी। हालांकि केस घटने के साथ ही संक्रमण दर भी घटकर 16.36 प्रतिशत हो गई है जो एक दिन पहले 18.04 प्रतिशत थी और इससे एक पहले यह 21.48% थी। वहीं आज 14,802 लोग संक्रमण से ठीक हुए।

यह भी पढ़ें-Subhash Chandra Bose Jayanti 2022: इंडिया गेट पर लगेगी नेताजी की भव्य प्रतिमा, पीएम करेंगे होलोग्राम का अनावरण

कर्नाटक में कोरोना का हाल:
कर्नाटक में कोरोना मामलों में उछाल जारी है। पिछले 24 घंटों में यहां 42,470 नए कोरोना केस दर्ज हुए। कर्नाटक में आज 35,140 ठीक हुए, जबकि आज कोरोना से 26 मौतें हुईं हैं। प्रदेश में सक्रिय मामले 3,30,447 हैं और सकारात्मकता दर 19.33% पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें-ओमिक्रॉन वायरस के इलाज में कौन सी दवा है सही, जानिए WHO की गाइडलाइन

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय