scriptSavitri Jindal : देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने डाला वोट, कहा- PM मोदी को तीसरी बार मिलेगी जीत | India richest woman Savitri Jindal casts her vote, says PM Modi will win for the third time | Patrika News
राष्ट्रीय

Savitri Jindal : देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने डाला वोट, कहा- PM मोदी को तीसरी बार मिलेगी जीत

Savitri Jindal : वोट डालने के बाद सावित्री ने मीडिया से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के तहत देश ने तेज गति से विकास किया है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी लगातार तीसरी बार चुने जाएंगे।

नई दिल्लीMay 25, 2024 / 02:14 pm

Shaitan Prajapat

Savitri Jindal : लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू हो गया। छठे चरण में 8 राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों की इन 58 सीटों पर 889 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान के लिए 1.14 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पार्टी के दिग्गज नेता एवं उम्मीदवार भी अपना वोट डालकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मतदाताओं को भी प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा नेता और 33 बिलियन डॉलर की संपत्ति वाली सबसे अमीर भारतीय महिला सावित्री जिंदल के सबसे छोटे बेटे नवीन जिंदल भी चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने हरियाणा के अपने गृहनगर हिसार में मतदान किया है।

वोटिंग बाद सावित्री बोली, पीएम मोदी लगातार तीसरी बार चुने जाएंगे

पूर्व राज्य मंत्री सावित्री जिंदल (74) के अलावा मुख्यमंत्री नायब सैनी और उनके पूर्ववर्ती मनोहर लाल खट्टर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर वोट डालने वाले शुरुआती मतदाताओं में शामिल थे। वोट डालने के बाद सावित्री ने मीडिया से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के तहत देश ने तेज गति से विकास किया है। आम चुनावों में भाजपा की संभावनाओं के बारे में आश्वस्त दिखते हुए उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी लगातार तीसरी बार चुने जाएंगे।

बीजेपी ने नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से बनाया उम्मीदवार

सावित्री के सबसे छोटे बेटे नवीन जिंदल (54) कुरुक्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं, जिस सीट से वे 2004 से 2014 के बीच सांसद रहे थे। सावित्री और उनके बेटे मार्च में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हो गए थे, जिसके बाद कांग्रेस के नसाथ उनका करीब दो दशक पुराना रिश्ता खत्म हो गया।

जिंदल के सामने आप के सुशील गुप्ता

जिंदल के सामने आप उम्मीदवार और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता मैदान में है। आप हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ रही है और उसे कुरुक्षेत्र दिया गया है। कांग्रेस आप के साथ गठबंधन में शेष नौ सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

कौन हैं सावित्री जिंदल

आपको बता दें कि सावित्री जिंदल 1979 में अपने दिवंगत पति ओम प्रकाश जिंदल द्वारा स्थापित जिंदल समूह की अध्यक्ष हैं। अपने पति की मृत्यु के बाद राजनीति में शामिल हुईं सावित्री ने 2005 में हिसार विधानसभा उपचुनाव जीता और हरियाणा सरकार में शामिल हुईं। इसके बाद उन्होंने 2009 में हिसार से विधानसभा चुनाव जीता और 2013 में मंत्री बनीं।

Hindi News/ National News / Savitri Jindal : देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने डाला वोट, कहा- PM मोदी को तीसरी बार मिलेगी जीत

ट्रेंडिंग वीडियो