5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली के हाई प्रोफाइल इलाके में दिखा तेंदुआ, रेस्क्यू के लिए जुटीं वन विभाग की 40 टीमें

दिल्ली के हाई प्रोफाइल इलाके सैनिक फार्म में आज सुबह एक तेंदुआ दिखने से लोगों में हड़कंप मच गया। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग 40 टीमें जुटी हुई हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Leopard seen in delhi sainik form

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पॉस इलाके सैनिक फार्म में तेंदुआ देखने के बाद हड़कंप मच गया। इलाके में रहने वाले लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग और पुलिस को दी। इसके बाद वन विभाग की 40 टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन को चलाए लगभग 4 घंटे से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन वन विभाग को अभी कामयाबी नहीं मिली है।

वन विभाग के कर्मचारी ने दी ये जानकारी

वन विभाग के एक कर्मचारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अभी दो टीम छानबीन में जुटी हुई हैं। देखा गया तेंदुआ 80 से 90 किलो के फुल साइज का बताया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि हमें सुबह इस बारे में जानकारी मिली थी।