3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घाटी में अशांति फैलाने पर भारत ने पाकिस्तान को फिर दिलाई सर्जिकल स्ट्राइक की याद

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के एक कार्यक्रम में सर्जिकल स्‍ट्राइक का जिक्र करने के बाद पाकिस्‍तान भड़क गया है। पाकिस्‍तानी विदेश मंत्रालय ने कहा है क‍ि शाह का बयान गैरजिम्‍मेदाराना और भड़काने वाला है। पाकिस्‍तान ने सर्जिकल स्‍ट्राइक के बयान पर कहा कि यह गलतफहमी पर आधारित बयान है और हमारी सेना ऐसे किसी दुस्‍साहस का करारा जवाब देगी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 15 Oct 2021, 11:29 AM IST

amit_shah.jpg

नई दिल्ली।

जम्‍मू-कश्‍मीर में सक्रिय आतंकियों की कमर तोड़ने वाले भारत के 'सर्जिकल स्‍ट्राइक' का नाम सुनकर पाकिस्‍तान को तीखी मिर्ची लग जाती है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के एक कार्यक्रम में सर्जिकल स्‍ट्राइक का जिक्र करने के बाद पाकिस्‍तान भड़क गया है। पाकिस्‍तानी विदेश मंत्रालय ने कहा है क‍ि शाह का बयान गैरजिम्‍मेदाराना और भड़काने वाला है। पाकिस्‍तान ने सर्जिकल स्‍ट्राइक के बयान पर कहा कि यह गलतफहमी पर आधारित बयान है और हमारी सेना ऐसे किसी दुस्‍साहस का करारा जवाब देगी।

यह भी पढ़ें:- अमरीका ने इस पाकिस्तानी शख्स पर रखा 7.5 करोड़ का इनाम, जानिए क्या है अपराध

पाकिस्‍तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता असीम इफ्तिखार अहमद ने अपने बयान में आरोप लगाया कि शाह का बयान बीजेपी और आरएसएस के क्षेत्रीय तनाव को बढ़ाने की प्रवृत्ति का हिस्‍सा है। उन्‍होंने कहा कि भारतीय गृहमंत्री ने दुनिया का ध्‍यान भटकाने के लिए यह बयान दिया है। मुंबई से लेकर कश्‍मीर तक आतंकी हमले कराने वाले पाकिस्‍तान ने भारत पर आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया। असीम ने दावा किया कि पाकिस्‍तान एक शांतिप्रेमी देश है लेकिन किसी आक्रामक कार्रवाई का वह करारा जवाब देगा।

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इशारों-इशारों में पाकिस्‍तान को हद में रहने की चेतावनी दी थी। उन्‍होंने कहा था कि भारत की सीमाओं से छेड़खानी करना इतना सरल नहीं है। शाह बोले कि कुछ साल पहले पुंछ में जब हमला हुआ तो पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक कर भारत ने दुनिया को बता दिया कि भारत की सीमाओं के साथ छेड़-छाड़ करना इतना आसान नहीं है।

यह भी पढ़ें:- चीन की WHO को धमकी- कोरोना वायरस की जांच के नाम पर राजनीति मत करो

अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्‍व में देश की अप्रोच में बड़ा बदलावा आया है। पहले देश की सीमाएं लांघकर आतंकी आते थे। उग्रवाद फैलाते थे। हालांकि, दिल्‍ली के दरबार से एक निवेदन के अलावा कुछ नहीं होता था। लेकिन, पुंछ में जब हमला हुआ तो भारत ने बताया कि उसकी सीमाओं के साथ छेड़खानी इतनी आसान नहीं। शाह ने कहा कि मोदी-पर्रिकर ने युगांतकारी शुरुआत की। उन्‍होंने बताया कि जैसा सामने से सवाल आएगा वैसा ही जवाब दिया जाएगा।