3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका ने इस पाकिस्तानी शख्स पर रखा 7.5 करोड़ का इनाम, जानिए क्या है अपराध

पुलिस के अनुसार, आबिद अमरीका जाने की इच्छा रखने वाले लोगों को पैसे के बदले बिना किसी कागजात के यात्रा की व्यवस्था करता है। बताया जा रहा है कि उसने पिछले कई साल में सैकड़ों लोगों को अवैध तरीके से अमरीका भेजा है। अमरीकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि अमरीका ने मानव तस्कर आबिद अली खान के नेटवर्क को बंद करने के लिए 2 मिलियन डॉलर के इनाम का ऐलान किया है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 15 Oct 2021, 10:45 AM IST

abid_ali.jpg

नई दिल्ली।

अमरीका ने पाकिस्तानी मानव तस्कर आबिद अली खान पर 1 मिलियन डॉलर के इनाम का ऐलान किया है। आबिद अली अमरीका में अवैध तरीके से घुसपैठ करने वाले लोगों का सबसे बड़ा रैकेट चलाता है।

पुलिस के अनुसार, आबिद अमरीका जाने की इच्छा रखने वाले लोगों को पैसे के बदले बिना किसी कागजात के यात्रा की व्यवस्था करता है। बताया जा रहा है कि उसने पिछले कई साल में सैकड़ों लोगों को अवैध तरीके से अमरीका भेजा है।

यह भी पढ़ें:- दुर्गा पूजा पंडालों में तोड़फोड़, पुलिस फायरिंग में चार की मौत, कई घायल

अमरीकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि अमरीका ने मानव तस्कर आबिद अली खान के नेटवर्क को बंद करने के लिए 2 मिलियन डॉलर के इनाम का ऐलान किया है। इसमें से एक मिलियन आबिद अली खान के बारे में सूचना देने, गिरफ्तारी और दोषसिद्धि के लिए है। इस राशि मे बाकी का एक मिलियन उसके मानव तस्करी नेटवर्क की जानकारी देने के लिए है।

नेस प्राइड ने कहा कि आबिद अली खान के मानव तस्करी जैसे संगठन कमजोर और जरूरतमंद आबादी का लाभ उठाते हैं। ये लोग खुद तो जोखिम उठाते ही हैं, साथ में तस्करी किए जा रहे व्यक्तियों को गंभीर रूप से खतरे में डालते हैं। अमरीका में तस्करी करने वाले लोग अक्सर दक्षिण और मध्य अमरीका के खतरनाक रास्तों से होकर घुसपैठ करते हैं। इसमे ये लोग कई दिनों तक पैदल भी चलते हैं।

यह भी पढ़ें:-UNHRC में भारत छठें कार्यकाल के लिए निर्वाचित, वोटिंग शुरू होने से पहले अमरीका ने किया था वाक आउट

अमरीकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि कम भोजन और पानी के साथ खतरनाक इलाकों से गुजरने के दौरान कई लोग डकैती और हिंसा का शिकार भी होते हैं। 2021 में अमरीकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने आबिद अली खान के खिलाफ एक अभियोग को रद्द कर दिया था। यह आदेश अमरीकी ट्रेजरी विभाग ने तस्कर और उसके तस्करी नेटवर्क के खिलाफ प्रतिबंध लगाने के लिए जारी किया है। इसमें कहा गया है कि ये पुरस्कार अमरीकी विदेश विभाग के अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध पुरस्कार कार्यक्रम (टीओसीआरपी) के तहत पेश किए जाते हैं।