4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुर्गा पूजा पंडालों में तोड़फोड़, पुलिस फायरिंग में चार की मौत, कई घायल

इस घटना के बाद देशभर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दुर्गा पूजा पंडालों में तोड़फोड़ को देखते हुए पुलिस ने 500 लोगों की एक भीड़ पर गोलीबारी की, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत की खबर है। यह भीड़ एक वीडियो के वायरल हो जाने के बाद गुस्से में थी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 15 Oct 2021, 10:27 AM IST

durga_puja.jpg

नई दिल्ली।

बांग्लादेश में सैकड़ों लोगों की भीड़ ने मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों में तोड़फोड़ की। हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें चार की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए।

इस घटना के बाद देशभर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दुर्गा पूजा पंडालों में तोड़फोड़ को देखते हुए पुलिस ने 500 लोगों की एक भीड़ पर गोलीबारी की, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत की खबर है। यह भीड़ एक वीडियो के वायरल हो जाने के बाद गुस्से में थी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद देश के कई हिस्सों में भीड़ ने तोड़फोड़ की। गोलीबारी की घटना दक्षिणी कस्बे हाजीगंज में हुई।

यह भी पढ़ें:- UNHRC में भारत छठें कार्यकाल के लिए निर्वाचित, वोटिंग शुरू होने से पहले अमरीका ने किया था वाक आउट

स्थानीय पुलिस प्रमुख मिलोन महमूद ने बताया कि भीड़ ने एक मंदिर पर हमला किया और पुलिस के साथ झड़प हुई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। घायलों में 15 पुलिसकर्मी भी हैं। हिंदू समुदाय के एक नेता गोबिंद चंद्र प्रमाणिक के मुताबिक करीब 80 पंडालों में तोड़फोड़ की गई। उन्होंने कहा कि हिंसा में दो हिंदू मारे गए और 150 से ज्यादा घायल हो गए। प्रमाणिक ने कहा, समुदाय के लाखों लोग डरे हुए हैं।

यह हिंसा पिछले तीन दिनों से हो रही है। पुलिस इंस्पेक्टर मुनीर अहमद ने कहा कि जिस जगह का वीडियो है, वहां भी तोड़फोड़ की गई है जिसके बाद 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। देश के गृह मंत्री असदुजमान खान ने कहा है कि कुछ हिंदू घरों पर भी हमले की कोशिश हुई है। उन्होंने कहा कि घटना के जिम्मेदार लोगों को खोज निकाला जाएगा। सरकार ने हिंसा की जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:- सीमा विवाद पर चीन और भूटान में सुलह, अलर्ट मोड पर भारत

सरकार की ओर से जारी एक बयान में लोगों से शांति और धार्मिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई है। कई जगह झड़पें दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों में जाने वालों की सुरक्षा के लिए देश के 64 में से 22 जिलों में पैरामिलिट्री बॉर्डर गार्ड्स की तैनाती की गई है। पुलिस ने फैयाज नाम के एक व्यक्ति को घटना का वीडियो शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।