
डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी। (फोटो- IANS)
अमेरिका और भारत के बीच हुई ट्रेड डील को लेकर सियासी घमासान मचा है। विपक्ष की ओर से लगातार यह पूछा जा रहा कि टैरिफ घटाने के बदले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भारत सरकार की क्या डील हुई है। इस पर वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जवाब दे दिया है।
गोयल ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेरिका के साथ फाइनल की गई ट्रेड डील पड़ोसी देशों की तुलना में सबसे अच्छी है और यह देश के किसानों, डेयरी सेक्टर और मछुआरों के हितों की रक्षा करेगी।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता देते हुए भारत के लिए अमेरिका के साथ एक बहुत अच्छी डील पक्की की है। इस डील के लिए पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी दोस्ती का इस्तेमाल किया।
गोयल ने कहा कि पीएम मोदी ने यह डील पक्की की, जो अधिकारियों और मंत्रियों के स्तर पर लंबी बातचीत में फंसी हुई थी और जिसके नतीजे नहीं निकल रहे थे।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कहने पर ट्रंप ने टैरिफ इसलिए घटाया है क्योंकि दोनों नेतों की दोस्ती अच्छी है। ट्रंप और पीएम मोदी के संबंध मजबूत हैं।
उन्होंने तर्क दिया कि ट्रेड डील को फाइनल करना जरूरी था क्योंकि ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए 50 प्रतिशत के ऊंचे दंडात्मक टैरिफ के कारण समुद्री भोजन और कपड़ा जैसे श्रम-प्रधान उत्पादों के भारतीय निर्यात पर असर पड़ रहा था।
यह ट्रेड डील अर्थव्यवस्था के श्रम-प्रधान क्षेत्रों जैसे कपड़ा, चमड़ा, समुद्री भोजन और रत्न और आभूषण को फायदा पहुंचाएगी, क्योंकि यह अमेरिका को निर्यात के लिए महत्वपूर्ण अवसर खोलती है। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग सामान क्षेत्र, जिसमें ऑटो कंपोनेंट्स और अन्य सामान शामिल हैं, को भी इस डील से फायदा होगा।
वहीं, गोयल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला भी बोला। उन पर देश को गुमराह करने और भारत के विकास के प्रति चिंता न होने का आरोप लगाया।
उन्होंने आरोप लगाया- राहुल गांधी जैसे नकारात्मक सोच वाले नेता देश को गुमराह कर रहे हैं। उन्हें देश की प्रगति की कोई चिंता नहीं है। कांग्रेस सरकार ने भारत को कमजोर 5 अर्थव्यवस्थाओं में बदल दिया था और अगर राहुल गांधी की चली, तो वह देश को उसी स्थिति में वापस ले जाएंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को भारत के साथ एक ट्रेड डील की घोषणा की, जिसके तहत भारत द्वारा रूसी तेल खरीद रोकने और व्यापार बाधाओं को कम करने के बदले में भारतीय सामानों पर अमेरिकी टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है।
ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ कॉल के बाद सोशल मीडिया पर इस डील की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अब भारत अमेरिका और शायद वेनेजुएला से तेल खरीदेगा।
Published on:
03 Feb 2026 07:04 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
