
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों का हौसला बढ़ाने भुज स्थित एयरफोर्स स्टेशन का दौरा किया
Bhuj IAF Station: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने भुज एयरफोर्स स्टेशन में सेना की हौसलाफजाई करते हुए कहा, "ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आपने जो कुछ भी किया, उसपर सभी भारतीयों को गर्व है। हर भारतीय सेना की कार्रवाई से गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, चाहें वे भारत में रह रहे हों या विदेश में। पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद को कुचलने के लिए भारतीय वायुसेना के लिए सिर्फ 23 मिनट ही काफी थे।" ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सेना के जवानों की हौसलाफजाई के लिए आज गुजरात में भुज स्थित भारतीय एयरफोर्स स्टेशन (Bhuj Air Force Station) पहुंचे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। जो कुछ भी हुआ वह सिर्फ एक ट्रेलर था। जब सही समय आएगा, हम दुनिया को पूरी तस्वीर दिखाएंगे।"
राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए हमने यह स्पष्ट संदेश दे दिया कि हमने शांति चाहने वालों के लिए जितना दिल खोलकर रखा, शांति भंग करने वालों के खिलाफ उतना ही हाथ खोलकर रखा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) का प्रभावी ढंग से नेतृत्व किया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि हमारी वायुसेना ने आतंकवाद (Pakistan Funded Terrorism) के खिलाफ इस अभियान का प्रभावी ढंग से नेतृत्व किया।
उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल (Brahmos Missile) की ताकत के आगे पाकिस्तान भी झुक गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत को पाकिस्तान (Pakistan) भी स्वीकार कर चुका है। हमारे देश में एक पुरानी कहावत है, 'दिन में तारे देखना।' मेड इन इंडिया ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान को 'रात के अंधेरे में दिन का उजाला' दिखा दिया।"
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 15 मई 2025 को श्रीनगर के दौरे पर थे। वहां भी रक्षामंत्री सेना के जवानों से मुलाकात की और उनके पीठ थपथपाए। उन्होंने वहां जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की प्रतिज्ञा कितनी कठोर है, इसका पता इसी बात से चलता है कि हमने उनके (पाकिस्तान के) न्यूक्लियर ब्लैकमेल की भी परवाह नहीं की।
उन्होंने श्रीनगर में कहा कि पूरी दुनिया ने देखा है कि कैसे गैर जिम्मेदाराना तरीके से पाकिस्तान द्वारा भारत को अनेक बार एटम बम की धमकियां दी गई। श्रीनगर की धरती से मैं पूरी दुनिया के सामने यह सवाल उठाना चाहता हूं कि क्या ऐसे गैर जिम्मेदार और rogue nation के हाथों में परमाणु हथियार सुरक्षित हैं? मैं मानता हूं कि पाकिस्तान के एटमी हथियारों को IAEA यानि International Atomic Energy Agency की निगरानी में लिया जाना चाहिए।
Updated on:
16 May 2025, 1:57 PM IST
Published on:
16 May 2025, 12:51 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.