
Indian Army Detected And Destroyed : जम्मू और कश्मीर में एक बार फिर से सुरक्षाबलों ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। श्रीनगर बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग की जांच कर रही थी कि इसी दौरान सुरक्षा बलों को आईईडी मिली। इसके जानकारी मिलती है तुरंत राजमार्ग को बंद करते हुए बम निरोधक दस्ते को बुला लिया गया। इस दस्ते ने आईईडी को बरामद करते हुए सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया। श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने बताया है कि भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बारामूला में हांजीवेरा बाला के पायनियर कॉलेज के पास आईईडी कर नष्ट कर दिया है।
लश्कर आतंकी सेल का खुलासा
बारामुला में सुरक्षा बलों ने लश्कर के आतंकी भर्ती माड्यूल सेल का खुलाया किया है। इसकी सहायक एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये सेल चार युवकों को आतंकी गिरोह में शामिल कर रहे थे। इसके पास से चीन निर्मित 3 हथगोले और एके-47 के 30 कारतूस बरामद किए गए हैं। इनकी पहचान लतीफ अहमद डार, शौकत अहमद लोन और इशरत रसूल के रूप में हुई है। यह लश्कर ए तैयबा के लिए काम कर रहे थे।
Published on:
11 Sept 2023 08:12 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
