
Nelore Cattle: भारत में गायों की औसत कीमत ढाई हजार से 11 हजार रुपए है, लेकिन ब्राजील में एक गाय 40 करोड़ रुपए में बिकी है। पशुओं की नीलामी में इसे नया रिकॉर्ड बताया जा रहा है। गाय आंध्र प्रदेश के नेल्लोर की ‘वियाटिना-19 एफआइवी मारा इमोविस’ नाम की नस्ल की है। ब्राजील में नीलामी के दौरान इसे 48 लाख डॉलर में खरीदा गया। सफेद फर और कंधों पर विशिष्ट बल्बनुमा कूबड़ वाली यह गाय भारत की मूल निवासी है। ब्राजील में इस नस्ल की काफी डिमांड है। नस्ल का वैज्ञानिक नाम ‘बोस इंडिकस’ है।
और विकसित किया
इस नस्ल को जेनेटिकली तौर पर और विकसित किया गया है। इससे ऐसी संतान उत्पन्न होने की संभावना है, जो इससे भी बेहतर होगी। ब्राजील में करीब 80 फीसदी गायें ओंगोल नस्ल की हैं।
Updated on:
28 Mar 2024 08:15 am
Published on:
28 Mar 2024 08:14 am
