13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमृतपाल सिंह और पंजाब के हालात पर यूके में भारतीय उच्चायुक्त ने झूठी खबर फैलाने पर लगाई लताड़

Indian High Commision Slams Fake News: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की वजह से पिछले कुछ समय से पंजाब में हालात पर कई तरह की बातें चल रही हैं। अब इस पूरे मामले पर यूके में भारतीय उच्चायुक्त ने सही जानकारी देते हुए झूठी खबरों को फैलाने पर लताड़ लगाते हुए उन पर विश्वास न करने के लिए कहा है।

2 min read
Google source verification
indian_high_commision_slams_uk_on_punjab_situation.jpg

Indian High Commision slams UK

खालिस्तान (Khalistan) समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) की वजह से पिछले कुछ समय से पंजाब (Punjab) में हालात बिगड़ गए हैं। अमृतपाल सिंह खालिस्तान समर्थक संगठन वारिस पंजाब दे (Waris Punjab De) का प्रमुख है। पिछले कई दिनों से पुलिस उसकी तलाश कर रही है, पर अमृतपाल अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। अमृतपाल का बड़ा समर्थक लवप्रीत सिंह उर्फ तूफान (Lovepreet SIngh alias Toofan) कुछ दिन पहले ही पुलिस की गिरफ्त से छूटा है। लवप्रीत सिंह के रिहा होने के बाद पंजाब में कानून व्यवस्था बिगड़ गई। स्थिति को संभालने के लिए पंजाब में कुछ दिनों के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद करनी पड़ी।

कुछ दिन पहले लंदन (London) में भारतीय उच्चायोग (Indian High Commision) पर लगे तिरंगे को खालिस्तान समर्थकों ने हटाकर खालिस्तान का झंडा भी लगा दिया था। हालांकि अब पंजाब में हालात सुधर रहे हैं। पर पंजाब के हालात पर यूके में सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें फैलाई जा रही हैं। इस मामले पर यूके में भारतीय उच्चायुक्त ने प्रतिक्रिया जाहिर की है।

झूठी खबर फैलाने पर लगाई लताड़

यूके में स्थित भारतीय उच्चायोग के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी (Vikram Doraiswami) ने पंजाब के हालात पर यूके में झूठी खबर फैलाने का आरोप लगाते हुए इसकी लताड़ लगाईं है। पंजाब में अमृतपाल की वजह से सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें चल रही हैं कि पंजाब में स्थिति काफी बिगड़ गई है। ऐसे में विक्रम ने भारतीय उच्चायोग द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में बताया, "पंजाब की यात्रा के लिए स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। यूके में कई लोग घूमने के लिए या अपने रिश्तेदारों से मिलने पंजाब जाते हैं। वो सभी लोग बिना चीन किए पंजाब की यात्रा कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर चल रही बातों में किसी तरह की सच्चाई नहीं है।"

विक्रम ने आगे बताया, "पंजाब में स्थिति बिलकुल भी वैसी नहीं है जैसी सोशल मीडिया पर बताई जा रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री और पुलिस ने राज्य में स्थिति की पूरी जानकारी सही से शेयर की हैं। ऐसे में किसी भी गलत खबर पर भरोसा न करें।"


यह भी पढ़ें- मैरिटल रेप अपराध है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट 9 मई को करेगा सुनवाई