स्टडी में कहा गया कि भारतीय पासपोर्ट साल भर की लागत के हिसाब से सबसे सस्ता है। भारतीय पासपोर्ट की एक साल की वैलिडिटी के लिए बस 1.81 डॉलर (150 रुपये) देने पड़ते हैं। इसके बाद हर साल लागत के हिसाब से सबसे सस्ता पासपोर्ट दक्षिण अफ्रीका (3.05 डॉलर, 254 रुपये) और केन्या (3.09 डॉलर, 257 रुपये) के रहे। ऑस्ट्रेलियाई फर्म की तरफ से जारी प्रेस बयान के अनुसार, 10 साल की वैलिडिटी के लिए भारतीय पासपोर्ट की कीमत 18.07 डॉलर (1,505 रुपये) है। वहीं UAE 5 साल के पासपोर्ट के लिए 17.70 डॉलर (1,474 रुपये) का शुल्क लेता है।