12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5 लाख सैलरी, 320 एकड़ में फैला शाही आवास, जानिए भारत के राष्ट्रपति को मिलती हैं क्या सब सुविधाएं?

President of India: आज जब देश को 15वां राष्ट्रपति मिलने जा रहा है तो यह जानना जरूरी है कि आखिर भारत के राष्ट्रपति को कितनी सैलरी और क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं।

2 min read
Google source verification
rashtrapati_bhavan.jpg

Indian President Salary Allowance And Facilities know key facts

Indian President Salary Allowance & Facilities: भारत के 15वें राष्ट्रपति के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती दो राउंड की गिनती में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मूर्मु आगे चल रही हैं। कुछ देर बाद देश को नए राष्ट्रपति मिल जाएंगे। इस बीच कई लोगों में मन में यह सवाल उठ रहा था कि राष्ट्रपति को क्या सब सुविधाएं मिलती हैं? यहां जानिए भारत के राष्ट्रपति को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में...

भारतीय संविधान के अनुसार राष्ट्रपति देश का सर्वोच्च पद होता है। उन्हें देश का प्रथम नागरिक भी कहा जाता है। राष्ट्रपति तीनों सेना के सर्वोच्च कमांडर होते हैं। उनकी मंजूरी के बिना कोई कानून पास नहीं होता है। सुप्रीम कोर्ट के बाद भी राष्ट्रपति को ही किसी भी मामले में क्षमादान देने का अधिकार होता है। भारत के राष्ट्रपति को प्रति माह 5 लाख रुपए का वेतन मिलता है।

2017 में बढ़कर पांच साल रुपए हुई थी सैलरी-
उल्लेखनीय हो कि 2017 तक राष्ट्रपति का मासिक वेतन 1.50 लाख रुपए था। जो कई वरिष्ठ नौकरशाहों के वेतन से भी कम था। ऐसे में 2017 में राष्ट्रपति के वेतन को बढ़ाकर 5 लाख रुपए प्रति महीने किया गया। राष्ट्रपति का वेतन 1951 के राष्ट्रपति की उपलब्धि और पेंशन अधिनियम से निर्धारित होता है। मासिक वेतन के अलावा राष्ट्रपति को कई तरह के भत्ते भी मिलते हैं।

यह भी पढ़ेंः Presidential Election Result: NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू 1349 वोटों के साथ बड़ी जीत की ओर अग्रसर

वेतन से इतर राष्ट्रपति भवन पर हरसाल 2.25 करोड़ का खर्च-
वेतन के इतर राष्ट्रपति को मिलने वाले अन्य भत्तों में मुफ्त चिकित्सा, आवास और उपचार सुविधा (जीवन भर) शामिल हैं। इसके अलावा भारत सरकार हर साल उनके अन्य खर्चों जैसे आवास, स्टाफ, खाने-पीने और अतिथियों की मेजबानी पर करीब 2.25 करोड़ रुपए खर्च करती है। इसके अलावा राष्ट्रपति के रहने के लिए दिल्ली के पॉश इलाकों में आलीशान राष्ट्रपति भवन बनाया गया है।

17 साल में बनकर तैयार हुआ था राष्ट्रपति भवन-
राजधानी दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन 320 एकड़ में फैला है। इसमें 340 कमरे है। अग्रेजों की हुकूमत में इसे ब्रिटिश वायसराय के लिए बनाया गया था। 17 सालों के निर्माणकाल के बाद यह 1929 में बनकर तैयार हुआ था। राष्ट्रपति भवन में इमारत के साथ-साथ मुगल गार्डन भी है। जिसमें घुमने की चाहत दिल्ली पहुंचने वाले हर सैलानी की होती है। राष्ट्रपति भवन में उद्यान, खुली जगह, अंगरक्षक और कर्मचारियों के आवास, अस्तबल, अन्य कार्यालय भी है।

यह भी पढ़ेंः द्रौपदी मुर्मू की जीत से पहले ही गांव में जश्न का माहौल, 20 हजार लड्डू तैयार

रिटायरमेंट के बाद राष्ट्रपति को मिलती हैं ये सब सुविधाएं-
राष्ट्रपति पद से रिटायरमेंट के बाद भारत के राष्ट्रपति को कई लाभ मिलते हैं। इनमें 1.5 लाख प्रति माह पेंशन, सुसज्जित बंगला, मुफ्त ट्रेन या हवाई यात्रा जैसी सुविधाएं शामिल हैं। राष्ट्रपति को मिलने वाली पांच लाख की सैलरी पर एक खास बात यह भी है कि इसपर कोई टैक्स नहीं लगता है। इसके अलावा राष्ट्रपति की जीवनसाथी को हर महीने 30,000 रुपए सेक्रटेरियल असिस्टेंस के तौर पर मिलता है।


बड़ी खबरें

View All

बिहार चुनाव

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग