1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली जा रही फ्लाइट में मिला धमकी भरा नोट, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर इंडिगो फ्लाइट के वॉशरूम में DANGER लिखा टिश्यू मिलने से हड़कंप मच गया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Apr 01, 2026

इंडिगो फ्लाइट में धमकी भरा नोट बरामद (X)

भारत के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में शामिल छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक विमान के बाथरूम में DANGER लिखा हुआ टिश्यू पेपर मिला। यह घटना ऐसे समय सामने आई जब विमान अपनी अगली उड़ान के लिए तैयार हो रहा था। हालांकि, जांच के बाद किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और जांच जारी है।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट (IndiGo 911) के वाशरूम में DANGER लिखा हुआ एक टिश्यू पेपर मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे विमान और आसपास के क्षेत्र की गहन तलाशी ली।पुलिस के अनुसार जांच के दौरान कोई भी खतरनाक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। फिर भी एहतियातन अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

लखनऊ में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

इसी बीच एक अन्य घटना में, एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान, जो बागडोगरा (सिलीगुड़ी) से दिल्ली जा रहा था, तकनीकी खराबी के चलते लखनऊ में आपातकालीन रूप से उतारा गया। सूत्रों के अनुसार, विमान के कॉकपिट के इलेक्ट्रिक पैनल (एवियोनिक्स बे) से धुआं निकलता देखा गया, जिसके बाद पायलट ने तुरंत निर्णय लेते हुए विमान को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की ओर डायवर्ट कर दिया।

सुरक्षित उतारा गया विमान

एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को अलर्ट करने के बाद विमान को शाम करीब 5:18 बजे सुरक्षित उतार लिया गया। विमान में कुल 148 लोग सवार थे, जिनमें चालक दल के 6 सदस्य भी शामिल थे। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम

एयरलाइन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। कई यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों में समायोजित किया गया, जबकि कुछ को पूर्ण रिफंड प्रदान किया गया। इसके अलावा, अन्य यात्रियों के लिए होटल में ठहरने और अगली उड़ान की व्यवस्था भी की गई। एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ये सभी निर्णय लिए गए और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया।