5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

International Friendship Day 2022: क्या आप जानते हैं पहली बार कब और कैसे मनाया गया इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे

दोस्ती ही एक ऐसा रिश्ता है जिसे हम खुद बनाते हैं बाकि खून के रिश्ते तो भगवान पहले से ही बनाकर भेजता है, लेकिन दोस्त के रूप में हम एक ऐसा साथी चुनते हैं जो हमारे सुख और दुख दोनों में हर वक्त हमारे साथ होता है। 30 जुलाई हर वर्ष इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है तो आप भी अपने दोस्तों को प्यारे संदेश भेजकर इस दिन को और खास बनाएं।

3 min read
Google source verification
International Friendship Day 2022 Date History Quotes And Wishes In Hindi

International Friendship Day 2022 Date History Quotes And Wishes In Hindi

दोस्ती एक ऐसा प्यारा सा बंधन है, जो हर रिश्ते से कहीं ज्यादा बढ़कर होता है। खास बात यह है कि इस रिश्ते में उम्र का कोई बंधन नहीं होता। हम उम्र हों या ना हों दोस्ती के आगे उम्र की कोई सीमा नहीं होती है। दोस्ती का एहसास ही हर मुश्किल से निकलने में काफी होता है। दरअसल दोस्ती की ये बात इसलिए हो रही है क्योंकि आज इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे है। हर साल 30 जुलाई को ये दिन दोस्ती के नाम पर मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहली बार इस दिन को कब और कहां मनाया गया था। अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं। इसके साथ ही आपको कुछ प्यारे संदेश भी बताएंगे जिन्हें आप अपने प्यारे दोस्त को भेजकर इस दिन को और खास बना सकते हैं।

इस दिन को पहली बार 1958 में एक अंतरराष्ट्रीय नागरिक संगठन वर्ल्ड फ्रेंडशिप क्रूसेड की ओर से प्रस्तावित किया गया था। आज के दिन को यदि आप भी खास अंदाज में मनाना चाहते हैं तो इन बधाई संदेशों को अपने दोस्तों को भेज सकते हैं।

दुनिया के कई देशों में 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस (International Day of Friendship 2022) मनाया जाता है। वैसे तो हर दिन दोस्ती के लिए खास ही होता है, लेकिन इस दिन आ अपने दोस्तों से उनके प्रति प्यार का इजहार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - टटम गांव के युवा ने बनाया भारत-बांग्लादेश मैत्री दिवस का लोगो

इस दिन पहली बार मनाया गया इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे
इस दिन को पहली बार 1958 में एक अंतरराष्ट्रीय नागरिक संगठन- वर्ल्ड फ्रेंडशिप क्रूसेड की ओर से प्रस्तावित किया गया था। इसका मकसद दोस्ती को बढ़ावा देकर शांति की संस्कृति को बढ़ावा देना था।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने औपचारिक रूप से 2011 में अंतरराष्ट्रीय मैत्री दिवस को अपनाया था। इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे सबसे पहले 1958 में पैराग्वे में मनाया गया था, लेकिन इस यादगार दिन की शुरुआत हॉलमार्क कार्ड्स के संस्थापक - जॉयस हॉल ने 1930 में की थी।

बाद में, विनी द पूह को वर्ष 1988 में संयुक्त राष्ट्र की ओर से फ्रेंडशिप का एंबेसडर बनाया गया था। 2011 में आयोजित 65वें संयुक्त राष्ट्र सत्र में आधिकारिक तौर पर 30 जुलाई को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे के रूप में तय किया गया।

भारत में कब मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे?
भारत की बात करें तो यहां अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। भारत के अलावा बांग्लादेश समते कुछ और देश भी अगस्त के पहले रविरवार को ही फ्रेंडशिप डे मनाते हैं।

इस साल भारत में फ्रेंडिशिप डे 7 अगस्त 2022 को मनाया जाएगा। अपने दोस्तों के लिए यह दिन खास बनाने के लिए लोग कई तरह से तैयारी करते हैं।

वैसे तो दोस्तों के साथ इस को खास बनाने के लिए कई तरीके हैं लेकिन इनमें से एक उन्हें प्यारे बधाई संदेश भेजना। आप भी अपने दोस्तों को फ्रेंडशिप डे विश करना चाहते हैं तो इस तरह के बधाई संदेश भेज सकते हैं।

तुम्हारे साथ वक्त कैसे बीत जाता है, पता नहीं चलता
जब तुम पास नहीं होते तो समय नहीं कटता
घरवालों को लगता है, तुममें मेरी सांस अटकी है
अब उन्हें कैसे समझाऊं, तुमसे गप्पे लगाए बिना रोटी नहीं पचती है।
Happy Friendship Day 2022
-----------
वो स्कूल वाली मस्ती, वो कॉलेज वाली आवारगी आओ फिर से करते हैं
बचपन की वो मासूमियत जीवन में फिर से भरते हैं
कहां खो गए वो बेफिक्री वाले दिन
मिलें ना मिलें दोस्त पर हम हर पल तुम्हें याद करते हैं।
Happy Friendship Day 2022
---------

एक चिंगारी आग से कम नहीं होती,
सादगी श्रृंगार से कम नहीं होती,
ये तो सिर्फ सोच का फर्क है,
वरना दोस्ती भी प्यार से कम नहीं होती।
Happy Friendship Day
-------------
मुझसे एक दोस्त नहीं बदला जाता,
चाहे लाख दूरी होने पर
लोगों के तो भगवान तक बदल जाते हैं
एक मुराद पूरी ना होने पर
Happy Friendship Day
---------------
मेरे सारे सीक्रेट्स तुम्हें पता हैं, किसी के सामने उगलना मत
जरा तारीफ कर दूं तुम्हारी तो ज्यादा उछलना मत
तुम्हारे साथ गप्प मारना दुनिया का सबसे प्यारा काम है
स्नेहीजनों की लिस्ट में सबसे ऊपर तुम्हारा ही नाम है।
Happy Friendship Day 2022

यह भी पढ़ें - Happy Friendship Day 2021: फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों को भेजें ये खास मैसेजेस, खूब बढ़ेगा आपसी प्यार