29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

International Yoga Day 2022: पीएम मोदी मैसूरू पैलेस में कर रहे योगासन, कहा- निरोग जीवन का विश्वास दे रहा है योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसूर में एक सामूहिक कार्यक्रम में लोगों के साथ योग किया। इस दौरान आयुष मंत्री सर्वानंद सोनेवाल भी वहां मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देश और दुनिया को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी।

2 min read
Google source verification
international yoga day pm modi

international yoga day pm modi

8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज पूरे देश में अलग-अलग स्थानों पर लोग योगा कर रहे हैं। कर्नाटक दौरे के अपने अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग दिवस के मौके पर मौसूरु के पैलेस मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रधानमंत्री के साथ 15,000 लोगों ने इस कार्यक्रम में योग अभ्यास किया। योग शुरू करने से पहले कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देश और दुनिया को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। पीएम मोदी ने इस दौरान योग के महत्व के बारे में बताया और कहा कि योग विश्व में शांति लाता है। बता दें कि कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2020 व 2021 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सार्वजनिक तौर पर नहीं मनाया गया था।

योग संपूर्ण मानवता के लिए
पीएम मोदी ने कहा कि आज विश्व के सभी भागों में योग का अभ्यास किया जा रहा है। योग निरोग जीवन को विश्वास दे रहा है। आज योग का प्रसार घर-घर में हो रहा है। उन्होंने कहा कि योग संपूर्ण मानवता के लिए है। इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम #YogaForHumanity के जरिए योग के संदेश को पूरी मानवता तक पहुंचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र और सभी देशों का हृदय से धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें- International Yoga Day: पीएम मोदी ने दिया 'मानवता के लिए योग' का संदेश


योग विश्व में शांति लाता है
प्रधानमंत्री ने कहा कि योग दुनिया में शांति लाता है। पीएम ने संयुक्त राष्ट्र का भी अभिनंदन करते हु कहा कि योग से शांति केवल व्यक्तियों के लिए नहीं है, यह हमारे राष्ट्रों और दुनिया में शांति लाता है। योग हमारे समाज में शांति लाता है। योग हमारे राष्ट्रों और विश्व में शांति लाता है। योग हमारे ब्रह्मांड में शांति लाता है।

कर्नाटक के मैसूर पैलेस ग्राउंड में PM मोदी ने किया योगाभ्यास
प्रधानमंत्री आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 के मौके पर कर्नाटक के मैसूर पैलेस ग्राउंड में सामूहिक योग कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में करीब 15000 लोग शामिल हुए और पीएम मोदी के साथ योगाभ्यास किया। उनके साथ कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई भी सााि रहे। पीएम मोदी ने मैसूर में आम लोगों के साथ कई योगासन किये।

Story Loader