21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

International Yoga Day Videos: नरेंद्र मोदी बने ‘योग गुरु’, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मुश्किल से कर पा रहे थे आसन

International Day of Yoga India: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में हजारों लोगों के साथ योग किया और एक व्यक्ति को सही आसन करने की सलाह भी दी। वहीं पटना में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मुश्किल से योगासन करते नजर आए।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Jun 21, 2026

Prime Minister Narendra Modi Yoga Day Kolkata

पीएम नरेंद्र मोदी ने योग कार्यक्रम में लिया हिस्सा (Photo-IANS)

International Yoga Day Videos: देश-विदेश में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में योग दिवस पर भाग लिया। इस दौरान उन्होंने हजारों लोगों के साथ योग किया। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी योग गुरु के रूप में भी नजर आए। वहीं देश में कई जगहों पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में एनडीए के नेताओं ने हिस्सा लिया। वहीं बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मुश्किल से आसन करते हुए भी नजर आए।

योग गुरु के रूप में नजर आए पीएम मोदी

कोलकाता में पीएम नरेंद्र मोदी योग गुरु के रूप में भी नजर आए है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पीएम मोदी एक व्यक्ति को सही से आसन करने की बात कर रहे है। दरअसल, वीडियो में नजर आ रहा है कि योग कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति गलत आसन कर रहा था। इस दौरान पीएम मोदी ने उसे सही से आसन करने को कहा। इसके बाद व्यक्ति ने पीएम मोदी के पैर भी छूए।

मुश्किल से आसन करते नजर आए निशांत 

बिहार की राजधानी पटना में भी योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सीएम सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने भी भाग लिया। योग कार्यक्रम के दौरान निशांत मुश्किल से आसन करते हुए नजर आ रहे हैं। कई बारतो निशांत आसन करते-करते भूल जाते है और आस-पास देखकर अपना आसन सही करते है।

क्या बोले निशांत

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कार्यक्रम के बाद कहा कि मैं इंटरनेशनल योगा डे के मौके पर देश के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। मैंने मुख्यमंत्री से स्कूल के सिलेबस में योग को शामिल करने की अपील की है। हम इसे इलेक्टिव सब्जेक्ट के तौर पर रखेंगे। स्टूडेंट्स चाहें तो योगा कर सकते हैं। इसके लिए कोई एग्जाम नहीं होगा।

बाबा रामदेव ने क्या कहा

योग दिवस के अवसर पर योग गुरु बाबा रामदेव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि देश और दुनिया भर में लोग इंटरनेशनल योगा डे खुशी से मनाते हैं। आज की स्ट्रेस भरी ज़िंदगी में योग ही एकमात्र सॉल्यूशन है। मैं सभी से हेल्दी ज़िंदगी के लिए रोज़ाना योग करने की रिक्वेस्ट करता हूं।

योग दिवस से जुड़े वीडियो यहां देखे...