20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान पर थी बड़े हमले की तैयारी! तभी DGCA का आया फोन और पलट गया सारा खेल, जानें कैसे

सेना कमांडरों को कहा गया है कि पाकिस्तान अगर कोई उल्लंघन करता है तो कड़ा जवाब दें।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Anish Shekhar

May 12, 2025

लेफ्टिनेंट जनरल घई ने बताया कि वे 10 मई की सुबह सैन्य तैयारियों में थे, तभी पाकिस्तानी समकक्ष का संदेश मिला कि क्या मैं उसके साथ संवाद कर सकता हूं? चूंकि हमारा लक्ष्य आतंकी शिविर खत्म करना था और उसके बाद पाकिस्तान की हरकतों का जवाब दिया जा चुका था, यह निर्णय हुआ कि संवाद किया जाए। पाक डीजीएमओ से दोपहर 03:35 बजे बात हुई, उसने लड़ाई रोकने का प्रस्ताव रखा। 10 मई शाम 5 बजे से दोनों ओर से सीमा पार गोलाबारी व वायु क्षेत्र उल्लंघन रोका गया। अब 12 मई को और बात की जाएगी, जिसमें इस समझौते को बनाए रखने के नियम तय होंगे।

भारतीय सेना ने धमकाया

ले. जनरल घई ने बताया कि निराशाजनक लेकिन अपेक्षित रूप से पाकिस्तान सेना को इस समझौते का उल्लंघन करने में कुछ घंटे लगे। पूरी पश्चिमी सीमा पर शनिवार रात से सुबह तक गोलाबारी और वायुक्षेत्र उल्लंघन हुए, उन्हें रोका गया। समझौता उल्लंघन पर रविवार को पाक डीजीएमओ को हॉटलाइन संदेश भेजा कर उसे कहा गया कि अगर रविवार रात ऐसा फिर हुआ तो जवाब में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सेना कमांडरों को कहा गया है कि पाकिस्तान अगर कोई उल्लंघन करता है तो कड़ा जवाब दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सीजफायर की समीक्षा बैठक की। इसमें रक्षामंत्री, एनएसए, सीडीएस और सैन्य प्रमुख शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: 70 सालों में पाकिस्तान ने भारत को दिया कई बार धोखा, जानें Lt. Gen (Retd.) शंकर प्रसाद ने क्या बताया

हमारा काम टारगेट हिट करना, कितने मरे यह पाकिस्तान गिने

ले. जन. घई ने बताया कि एलओसी पर करीब 40 पाकिस्तानी मारे गए। ऑपरेशन का टारगेट वे नहीं, आतंक से जुड़े लोग थे। बाद में जवाबी कार्रवाई में भारी हथियार उपयोग हुए, निश्चित रूप से बड़ी संख्या में कैजुअल्टी हुई होंगी, लेकिन गिनती नहीं की गई। न्याय कर दिया गया, इतना कहूंगा। वहीं एयर मार्शल भारती ने साफ शब्दों में कहा कि हमारा लक्ष्य लोगों को मारना नहीं टारगेट हिट करना था। इस दौरान कोई मरा तो यह गिनना पाकिस्तान का काम है, हमारा नहीं।

जरूरत हुई तो और मारेंगे

ले. जन. घई ने कहा कि पाकिस्तान की किसी भी हिमाकत का कड़ा जवाब देने की छूट सेना को दी गई है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही टारगेट पहचाने की कार्रवाई शुरू हो गई थी। हमने एक बड़ी लिस्ट में से 21 आतंकी शिविरों की लिस्ट बनाई, इनमें से नौ को निशाना बनाया। जरूरत हुई तो आगे बाकी ठिकानों को भी निशाना बनाएंगे।

पाकिस्तानी जेट मारे जरूर, संख्या जांच के बाद बताएंगे

एयर मार्शल भारती ने कहा कि पाकिस्तानी विमानों को भारतीय सीमा में आने ही नहीं दिया गया, हमारे पास उनका मलबा नहीं हो सकता। निश्चित तौर पर हमने पाकिस्तान के प्लेन मार गिराए। कितने? सभी जानना चाहते हैं। मेरे पास इनकी संख्या है, लेकिन अभी तकनीकी जांच बाकी है, इसे पुख्ता किया जाएगा। वे किस जनरेशन के हैं, बताना उचित नहीं। अभी उन्हें हाई-टेक विमान कह सकते हैं। ऐसी बातें छिपी नहीं रहती हैं, आने वाले दिनों में आपको खुद ही पता चल जाएगा।

लड़ाई जारी है, जानकारियां देकर दुश्मन को मदद नहीं करेंगे

भारत का लड़ाकू विमान राफेल पाकिस्तान द्वारा मार गिराए जाने के सवाल पर एयर मार्शल भारती ने कहा कि सवाल यह पूछें कि क्या हमने आतंकी शिविर नष्ट करने के अपने लक्ष्य हासिल किए? जवाब हैं, हां। पूरी दुनिया ने परिणाम देखा। क्या हुआ, क्या हो सकता है, कौनसी संख्या कितनी है, हमें क्या नुकसान हुए, यह जानकारियां इस समय मैं नहीं देना चाहूंगा। हम अभी लड़ाई में हैं और हमारी जानकारियों से दुश्मन को फायदा होगा, जो हम नहीं चाहेंगे।

पाक सेना घुसपैठ की कोशिश में

ले. जन. घई ने कहा कि आमतौर पर एलओसी पर फायरिंग के दौरान आतंकी भारतीय सीमा में घुसते थे, इस समय सूचनाएं हैं कि पाकिस्तानी सेना घुसपैठ के प्रयास कर रही है ताकि भारतीय पोस्ट पर हमला करे। आगे क्या हो सकता है यह कहना भी अनुमान लगाने जैसा होगा।

पाकिस्तान सीजफायर का फायदा तो नहीं उठाएगा?

पाकिस्तान ने ही लड़ाई रोकने के लिए पहल की थी। इसके क्या परिणाम होंगे, उसमें न जाएं। भारतीय सेना हमेशा हर हालात के लिए तैयार रहती है। पाकिस्तान इस समय क्या करेगा, हमें चिंता नहीं है। हम इस दौरान क्या करेंगे, वह अहम है।