10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इजरायल विदेश मंत्री एली कोहेन तीन दिनी दौरे पर दिल्ली पहुंचें, पीएम नरेंद्र मोदी से मिलकर तुरंत अपने देश लौटे

Breaking News - Israeli Foreign Minister Eli Cohen India Visit इजरायल के विदेश मंत्री एली कोहेन आज तीन दिनी राजनीतिक-आर्थिक दौरे पर दिल्ली पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। और फिर उनके देश से एक सूचना आई जिसके बाद वह भारत दौरा छोड़कर वापस इजरायल चले गए। अपडेट जारी है....

less than 1 minute read
Google source verification
eli_cohen.jpg

इजरायल विदेश मंत्री एली कोहेन दिल्ली पहुंचें, पीएम नरेंद्र मोदी से मिलकर तुरंत अपने देश लौटे

इजरायल के विदेश मंत्री एली कोहेन आज राजनीतिक-आर्थिक दौरे पर भारत पहुंचे। उन्होंने एक आर्थिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया जिसमें मुख्य रूप से जल प्रबंधन और कृषि के क्षेत्र से 36 इज़राइली व्यवसायी शामिल थे। दिल्ली यात्रा के दौरान विदेश मंत्री कोहेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। इजरायल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने इस अवसर पर कहाकि, मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। इनके साथ मेरी अच्छी बैठकें रहीं। इस बैठक ने हमारे बहुत घनिष्ठ संबंधों को प्रतिबिंबित किया।

भारत दौरा छोड़कर वापस इजरायल लौट गए

इजरायल के विदेश मंत्री एली कोहेन आज तीन दिवसीय दौरे के लिए भारत पहुंचे है। पर वह अपना दौरा बीच में ही छोड़कर वापस अपने देश इजरायल लौट रहे हैं। इसकी जानकारी इजरायल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने खुद अपने ट्वीट से दी है। इजरायली विदेश मंत्री ने ट्वीट में लिखा,'मैं कुछ ही समय पहले भारत की राजधानी नई दिल्‍ली पहुंचा हूं और यहां लैंड करते ही मुझे सुरक्षा स्थिति की ताजा जानकारी दी गई। इजरायल में हो रही घटना के मद्देनजर मैंने अपने इस राजनयिक दौरे की अवधि कम करने का फैसला किया है। मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के तुरंत बाद ही अपने देश वापस लौट जाऊंगा जो कि आज ही होनी है।