31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ISRO ने फिर रचा इतिहास, 36 सैटेलाइट्स के साथ भारी रॉकेट LVM3 किया लॉन्च

भारत के सबसे भारी रॉकेट LVM-M3 को रविवार को ब्रिटेन के वनवेब के 36 उपग्रहों के साथ शार रेंज से प्रक्षेपित किया गया। रविवार को इसरो के खाते में एक और कामयाबी जुड़ गई।

less than 1 minute read
Google source verification
 LVM-M3

LVM-M3

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने रविवार को एक और इतिहास रच दिया है। इसरो ने इसरो ने आज श्रीहरिकोटा लांचिंग पेड के जरिए एलवीएम-3-एम3 रॉकेट को सफलतापूर्वक लांच किया गया। इसके जरिए वन बेब की 36 सैटेलाइट को भी अंतरिक्ष में स्थापित किया गया। फरवरी में SSLV-D2/EOS07 मिशन के सफल लॉन्च के बाद 2023 में यह इसरो के लिए दूसरा लॉन्च है।

36 सैटेलाइट्स के साथ एलएवीएम-3 रॉकेट लॉन्च


इसरो के खाते में रविवार को एक और कामयाबी जुड़ गई। भारत ने 36 वनवेब इंटरनेट उपग्रहों को अंतरिक्ष में लॉन्च और प्रक्षेपित कर इतिहास रच दिया है। भारत के सबसे भारी लॉन्च रॉकेट, लॉन्च व्हीकल मार्क से लो अर्थ ऑर्बिट पर लॉन्च किए गए।

LVM-3 का वजन 643 टन

LVM-3-M3 कुल 643 टन वजनी और 43.5 मीटर लंबा यह प्रक्षेपण यान इसरो का सबसे भारी प्रक्षेपण यान है जो अब तक पांच सफल उड़ानें पूरी कर चुका है जिसमें चंद्रयान-2 मिशन भी शामिल है। ये 36 उपग्रह 5805 टन वजनी हैं।

कौन है वन वेब कंपनी


ब्रिटिश स्टार्ट अप कंपनी वन वेब में एयरटेल यानि भारती एंटरप्राइजेज भी शेयरहोल्डर है। बता दें कि वनवेब के साथ इसरो की दो डील हुई हैं जिसमें से एक पिछले साल हुई थी। इस रॉकेट में दूसरी बार निजी कंपनी का कोई सैटेलाइट ले जा रहा है इसका सक्सेस रेट 100 फीसदी रहा है। बीते साल अक्टूबर में भी इसरो ने वनबेस के 36 सैटेलाइट्स एलवीएम-3 रॉकेट के साथ लॉन्च किए थे।