22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंद्रयान-4 मिशन की लॉन्चिंग दो चरणों में, ISRO की तैयारी पूरी

ISRO Chandrayaan-4: चंद्रयान-4 मिशन में पांच स्पेसक्राफ्ट मॉड्यूल शामिल किए जाएंगे। इसे दो रॉकेट की मदद से दो चरणों में लॉन्च किया जाएगा। इसमें चंद्रयान-3 मिशन की तरह लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल तो होंगे ही, दो अतिरिक्त मॉड्यूल भी होंगे।
less than 1 minute read
Google source verification
ISRO Chandrayaan-4 mission

इसरो चंद्रयान-4 मिशन

ISRO Chandrayaan-4: चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद इसरो चंद्रयान-4 मिशन की तैयारी कर रहा है। यह मिशन दो चरणों में लॉन्च किया जाएगा। चांद पर मानव मिशन भेजने के लिहाज से यह अहम होगा। चंद्रयान-4 मिशन चांद की जमीन पर लैंड करने के अलावा वहां से सैंपल लेकर पृथ्वी पर लौटेगा।

ये हैं मॉड्यूल

इसरो चीफ एस. सोमनाथ ने एक कार्यक्रम में बताया कि चंद्रयान-4 मिशन में पांच स्पेसक्राफ्ट मॉड्यूल शामिल किए जाएंगे। इसे दो रॉकेट की मदद से दो चरणों में लॉन्च किया जाएगा। इसमें चंद्रयान-3 मिशन की तरह लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल तो होंगे ही, दो अतिरिक्त मॉड्यूल भी होंगे। यही दो मॉड्यूल चांद की सतह से मिट्टी और पत्थर लेकर पृथ्वी पर लौटेंगे। मिशन को लेकर इसरो आने वाले दिनों में विस्तृत जानकारी देगा।

किसको दिया क्या काम

प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रयान-4 को चांद की कक्षा में लेकर जाएगा। डिसेंडर मॉड्यूल चांद की सतह पर लैंड करेगा। चांद की सतह से सैंपल कलेक्ट कर असेंडर मॉड्यूल लैंडर से अलग होगा। ट्रांसफर मॉड्यूल असेंडर मॉड्यूल को लेकर चांद की कक्षा से बाहर आएगा। रि-एंट्री मॉड्यूल चांद के सैंपल को पृथ्वी पर लाएगा।

ये भी पढ़ें: MH 60R Seahawk: भारतीय नौसेना शुरू करेगी हेलिकॉप्टरों का पहला स्क्वाड्रन