9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उद्योगपति अनिल अग्रवाल का जयपुर से खास कनेक्शन, मेगा क्रिकेट स्टेडियम के लिए दिए थे 300 करोड़ रुपए

Third Largest Cricket Stadium: दिग्गज उद्योगपति अनिल अग्रवाल का राजस्थान की राजधानी जयपुर से खास जुड़ाव रहा है। उन्होने जयपुर के चौंप में बन रहे ​दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टेडियम के निर्माण के लिए सरकार को 300 करोड़ रुपए दिए ​थे।
2 min read
Google source verification
Agarwal Cricket Stadium,Chomp

patrika file photo

Third Largest Cricket Stadium: दिग्गज उद्योगपति अनिल अग्रवाल का राजस्थान की राजधानी जयपुर से खास जुड़ाव रहा है। उन्होने जयपुर के चौंप में बन रहे ​दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टेडियम के निर्माण के लिए सरकार को 300 करोड़ रुपए दिए ​थे। जयपुर में बन रहे मेगा क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए लिए वेदांता ग्रुप ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के साथ MOU साइन किया था।
इसके बाद जयपुर में बनने वाले स्टेडियम का नाम अनिल अग्रवाल क्रिकेट स्टेडियम रखना तय किया गया। वेदांता ग्रुप और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के बीच स्टेडियम निर्माण को लेकर MOU साइन होने के बाद स्टेडियम के फर्स्ट फेज का निर्माण भी शुरू हो गया।

जानिए कौन है उद्योगपति अनिल अग्रवाल

अनिल अग्रवाल वेदांता ग्रुप के चेयरमैन हैं। वे लंदन से कारोबार चला रहे हैं। उन्होंने छोटे व्यापार से शुरू कर माइंस और मेटल के सबसे बड़े कारोबारी बनने तक का सफर तय किया है। इनकी कंपनियां भारत में जस्ते, तांबे व एल्युमिनियम की सबसे बड़ी उत्पादक हैं।

पटना में जन्में और पले-बढ़े अनिल अग्रवाल 15 साल की उम्र में अपने पिता के बिजनेस के लिए स्कूल छोड़ दिया और पहले पुणे और फिर मुंबई चले गए थे। उन्होंने अपना कैरियर स्क्रैप डीलर के तौर पर शुरू किया और आज देश के टॉप बिजनेसमैन की लिस्ट में शुमार हैं।

तीसरे सबसे बड़े स्टेडियम की यह खास बातें

जयपुर में निर्माण के बाद 75 हजार दर्शक क्षमता वाला यह स्टेडियम मोटेरा और मेलबर्न के बाद दुनिया का तीसरा और देश का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम होगा। मिली जानकारी के मुताबिक स्टेडियम के फर्स्ट फेज के निर्माण में 40 हजार और दूसरे चरण में 35 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता विकसित करने का लक्ष्य प्रस्तावित है।

स्टेडियम की कुल दर्शक क्षमता 75 हजार होगी। स्टेडियम के फर्स्ट फेज के निर्माण की अनुमानित लागत 400 करोड़ रुपए है। वहीं स्टेडियम के निर्माण के लिए BCCI से आरसीए को 100 करोड़ रुपए अनुदान के रूप में मिलने की भी जानकारी सामने आई है। स्टेडियम के निर्माण की पूरी लागत करीब 650 करोड़ रुपए आंकी गई है।

5 साल में तैयार करने की थी प्लानिंग

क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण जयपुर के चौंप में तय किया गया था। छत्तीसगढ़ की कंसट्रक्शन कंपनी को स्टेडियम निर्माण का जिम्मा सौंपा गया था। स्टेडियम का पूरा निर्माण 5 साल में पूरा होना प्रस्तावित था।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग