12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘पीएम-गृह मंत्री की जोड़ी घबराई हुई है’, जंतर-मंतर के विरोध-प्रदर्शन स्थल नहीं रहने पर जयराम रमेश ने साधा निशाना

जंतर मंतर अब विरोध-प्रदर्शन स्थल नहीं रहेगा, जिसकी ऐलान सरकार ने किया है। इस मामले पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Oct 12, 2026

Jairam Ramesh

जयराम रमेश (Photo - ANI)

जंतर मंतर (Jantar Mantar) लंबे समय से देश की राजधानी दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल रहा है। हालांकि अब इसमें बदलाव हो गया है। सरकार ने जंतर मंतर को विरोध-प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल की श्रेणी से हटाने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले की सीजेपी (CJP - Cockroach Janata Party) एक्टिविस्ट अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) ने आलोचना की है। इस मामले पर अब कांग्रेस (Congress) नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने पीएम नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर निशाना साधा है।

"पीएम-गृह मंत्री की जोड़ी घबराई हुई है"

राज्यसभा से कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "ऐतिहासिक जंतर-मंतर अब वह जगह नहीं रहेगा, जहां हमारे लोकतंत्र को हर दिन नई ताकत मिलती थी। यह इस बात का साफ संकेत है कि पीएम-गृह मंत्री की जोड़ी किस हद तक घबराई हुई है। यह षड्यंत्रकारी जोड़ी चारों तरफ से घिर चुकी है और पिछले कुछ दिनों में हमने देखा है कि इन्होंने शांतिपूर्ण जन प्रदर्शनों को कितनी बेरहमी से कुचला है। इनके लिए डेमोक्रेसी अब डेमोकुर्सी में बदल गया है।"

दीपके ने क्या लिखा?

जंतर मंतर अब विरोध-प्रदर्शन करने की जगह नहीं रहेगा और इस फैसले पर दीपके ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। दीपके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "उन्होंने जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन की तय जगह के तौर पर हटा दिया है। हाँ, अब यह विरोध-प्रदर्शन की जगह नहीं रही, क्योंकि वैसे भी कायर तानाशाह ने इसे युद्ध का मैदान बना दिया था। अब पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा।"

इसके अलावा दीपके ने एक और पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "आज मोदी ने जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन की तय जगह के तौर पर हटा दिया। कल वह लोकतंत्र को ही खत्म कर देंगे। तानाशाह को कभी विरोध-प्रदर्शन की जगह से दिक्कत नहीं थी। दिक्कत तो लोगों के विरोध करने के विचार से थी।"

विरोध-प्रदर्शन के लिए तय की गईं तीन नई जगहें

जंतर मंतर को विरोध-प्रदर्शन के लिए निर्धारित जगह की श्रेणी से हटाने के बाद अब दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के लिए तीन नई जगहें तय की गई हैं। इन जगहों के नाम रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबीडी मैदान हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग