12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयशंकर ने बिलावल भुट्टो को कहा आतंकी इंडस्ट्री का प्रवक्ता, साफ बोले- POK को जल्द खाली करें

SCO Summit: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एससीओ बैठक के दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की मौजूदगी में पाकिस्तान पर बड़ा हमला किया है। जयशंकर ने कहा है कि पाकिस्तान आतंक की इंडस्ट्री का प्रवक्ता है। पाकिस्तान की किसी भी बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

2 min read
Google source verification
jaishankar

jaishankar

SCO Summit: गोवा में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद शुक्रवार को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को दो टूक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को जल्द पीओके खाली करने के लिए भी कहा है। वह आतंकी इंडस्ट्री के प्रवक्ता हैं। उसकी बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने पाकिस्तान की विश्वसनीयता लगातार घट रही है। भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि चीन और पाकिस्तान के साथ हमारे रिश्ते सामान्य नहीं हैं। सीमा पर हालात सुधरने तक ये रिश्ते सामान्य हो भी नहीं सकते।


बिलावल भुट्टो को कहा आतंकी इंडस्ट्री का प्रवक्ता

शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। विदेश मंत्री जयशंकर ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो को आतंकी देश का प्रवक्ता कहा। उन्होंने कहा कि आतंक के पीड़ित और साजिशकर्ता एक साथ बैठकर बातचीत नहीं कर सकते।

PoK तुरंत खाली करे पाकिस्तान

शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि एससीओ बैठक में बिलावल के साथ विदेश मंत्री के तौर पर बर्ताव किया गया। जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद के पीड़ित और पोषण करने वाले साथ नहीं बैठ सकते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान PoK तुरंत खाली करे।

यह भी पढ़ें- Video : SCO Meeting : तस्वीर बयां कर रही है एस जयशंकर-बिलावल भुट्टो के दिल का हाल, दोनों ने कहा, नमस्ते

जम्मू कश्मीर भारत का ही रहेगा

कश्मीर में जी-20 बैठकों पर पाकिस्तान ने आपत्ति जताई थी। इस पर जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान का जी-20 से कोई लेना-देना नहीं है। उनका श्रीनगर और कश्मीर से भी मतलब नहीं है। उन्हें तो यह बताना चाहिए कि वे पीओके में अवैध कब्जे कब खाली कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर से जुड़े सवाल पर जयशंकर ने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का था और भारत का रहेगा। जम्मू कश्मीर में जी-20 बैठक तय समय पर होगी।

यह भी पढ़ें- एससीओ बैठकः चीन, रूस के साथ हुई दि्वपक्षीय बैठक, भुट्टो से नहीं मिले जयशंकर