वित्त वर्ष 2024-25 के लिए केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर का 42 हजार 277 करोड़ रुपये का बजट मंगलवार को लोकसभा में पेश किया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट के साथ जम्मू कश्मीर का 42277.74 करोड़ रुपये का बजट लोकसभा में पेश किया। बाद में केन्द्र शासित प्रदेश के बजट की अंग्रेजी और हिन्दी में प्रति राज्यसभा में भी रखी गयी।