Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू एवं कश्मीर का कठुआ (Kathua Seat) जिला एक अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के मतदान के लिए तैयार है। कठुआ जिले में छह विधानसभा क्षेत्र हैं। इसमें बानी, बिलावर, बसोहली, जसरोटा, कठुआ और हीरानगर शामिल हैं। जिले में कुल 5,06,679 मतदाता हैं। इनमें से 2,65,420 पुरुष मतदाता, 2,41,256 महिलाएं और थर्ड जेंडर मतदाता हैं।