1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jammu Kashmir: कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में मार गिराया आतंकी

Jammu Kashmir घाटी में लगातार आतंकियों की नापाक साजिशें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बीच कुलगाम जिले में एक बार फिर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में अब तक एक आतंकी मार गिराया गया है। इसके साथ ही अनंतनाग में भी सर्च ऑपरेशन जारी है, यहां मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस जवान घायल हो गया है।

2 min read
Google source verification

image

Dheeraj Sharma

Dec 29, 2021

Jammu Kashmir

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर ( Jammu Kashmir ) में दहलाने के लिए आतंकियों की नापाक साजिशें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर बुधवार को कुलगाम ( Kulgam Encounter ) इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में एक आंतकी को सेना के जवानों ने मार गिराया है। मुठभेड़ कुलगाम जिले के मिरहमा इलाके में जारी है। दरअसल सुरक्षाबलों को मिली सूचना के मुताबिक इलाके में और आतंकी छिपे हैं। यही वजह है कि अभी सेना का ऑपरेशन जारी है। बता दें कि सेना का ऑपरेशन ऑल आउट जारी है। पिछले दिनों पुलिस टीम पर हुए हमले के बाद से सुरक्षाबलों ने अपने इस अभियान को और गति दे दी है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बुधवार को कुलगाम के मिरहमा इलाके में हुई मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकी ढेर कर दिया गया है। जबकि सेना का ऑपरेशन अभी भी जारी है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि, इलाके में आतंकी छिपे हुए हैं और किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में है। सेना ने जाल बिछाया और आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ेँः Jammu Kashmir: 36 घंटे में तीन एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को किया ढेर

आतंकी लगातार घाटी में अपनी नापाक साजिशों को अंजाम देते हुए सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं। बता दें कि इससे पहले बुधवार को ही अनंतनाग में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिसकर्मी घायल हो गया।

अनंतनाग और कुलगाम में ऑपरेशन जारी

कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार के मुताबिक फिलहाल कश्मीर के दो जिलों अनंतनाग और कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। कुलगाम में हो रही मुठभेड़ में अब तक एक आतंकी को मार गिराया गया है, जबकि दोनों ही जिलों में ऑपरेशन अब चल रहा है।

यह भी पढ़ेँः आतंक के विरुद्ध जंग में जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिला खतरनाक हथियार, आधुनिक तकनीक से है लैस

आईएसजेके का आतंकी ढेर


बता दें कि इससे पहले 25 दिसंबर को भी अनंतनाग में ही सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में इस्लामिक स्टेट जम्मू-कश्मीर (ISJK) का एक आतंकवादी मार गिराया गया था।

Story Loader