2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jammu Kashmir: 36 घंटे में तीन एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को किया ढेर

Jammu Kashmir घाटी में लगातार आतंकियों की नापाक साजिशें बढ़ती जा रही है। हालांकि सुरक्षाबलों की ओर से उन्हें मुंहतोड़ जवाब भी दिया जा रहा है। इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर में तीन एनकाउंटर में पांच आतंकवादियों को ढेर किया जा चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 25 Dec 2021, 6:32 PM IST

Jammu Kashmir Five Terrorist Killed in Three Encounters Last 36 Hourse Awantipora

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर ( Jammu Kashmir ) में सेना का ऑपरेशल ऑलाआउट जारी है। आंतक के सफाए को लेकर सुरक्षाबल लगातार प्रयास कर रहे हैं। यही वजह कि बीते 36 घंटे के अंदर घाटी में तीन एनकाउंटर ( Encounter In Awantipora ) हुए हैं। इन एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने पांच आंतकियों को मार गिराने में सफलता हासिल की है। इस समय सुरक्षाबल कश्मीर के त्राल, अवंतीपोरा और Hardumir में आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। जवाबी कार्रवाई में त्राल में दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। इससे पहले शनिवार सुबह शोपियां में भी सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया था। वहीं पुलवामा में भी दो दहशतगर्द मारे गए थे।

शनिवार शाम को अवंतीपोरा के हरदुमीर त्राल इलाके में हुए एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया है। इससे पहले सुबह में शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को मार गिराया था। जबकि शुक्रवार को अनंतनाग में हुए एक एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया था। यही नहीं अब तक सुरक्षाबलों के हत्थे चार दहशतगर्त भी चढ़े हैं, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ेँः Shopian Encounter: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में मारे दो आतंकी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने शोपियां के चौगाम इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। इस दौरान छिपे आतंकियों को भी भनक लग गई। अपने आप को घिरा पाकर उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। अधिकारी ने बताया कि आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के भी कई बार कहा गया, लेकिन उनकी ओर से हो रही अंधाधुंध गोलीबारी के जवाब में दो आतंकवादी मारे गए।

आतंकवादियों की शिनाख्त की जा रही है, और उनके संगठन के बारे में पता लगाया जा रहा है। इससे पहले शुक्रवार को अनंतनाग में हुए मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिद्दीन के एक आतंकवादी को मार गिराया था।

यह भी पढ़ेँः कश्मीर: घंटेभर में हुए 2 आतंकी हमले, श्रीनगर में एक नागरिक की हत्या, एक पुलिसकर्मी भी शहीद

इस इलाके में मिला हथियारों का जखीरा


आतंकी अपनी नापाक साजिशों से बाज नहीं आ रहे हैं। एक दिन पहले भी सुरक्षाबलों ने आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया था। अवंतीपोरा में सर्च ऑपरेशन केदौरान सुरक्षाबलों ने चार आतंकवादियों को पकड़ा था और उनके पास से हथियारों का जखीरा बरामद किया था।

आतंकियों के पास से एक एके 56 राइफल, एक एके 56 मैगजीन, 28 राउंड गोला बारूद और एक हथगोला बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि दोनों ओरे से गोलीबारी भी हुई है।